ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
छत्तीसगढ़

अपराधों पर लगाए अंकुश वरना होगी रेंज से रवानगी-आईजी

बिलासपुर-  बिलासपुर रेंज के तेज तर्रार आईजी रतन डांगी ने अवकाश के बाद राजस्थान से लौटते ही बिलासागुड़ी में जिले के पुलिस अफसरों की लंबी मीटिंग ली,इस अवसर पर आईजी डाँगी ने मीटिंग पर बैठते ही थानेदारो को फटकार लगानी शुरू कर दी,उन्होंने साफ कहा कि एक सफ्ताह में इतने क्राइम कैसे बढ़ गए,इसमे थानेदार क्या कर रहे है,वही आईजी ने लंबित प्रकरण,आपराधिक प्रकरण,के अलावा जुआ सट्टा पर लगाम लगाने के निर्देश दिए,वही उन्होंने सीधे और साफ शब्दो मे कहा कि पेट्रोलिंग बढ़ायी जाए,साथ ही थाना आने वाले फरियादियों की सुनवाई कर अपराध दर्ज किया जाए,इसमे किसी तरह की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी, आईजी डांगी ने मीटिंग में नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिला बदर की कार्रवाई करने के लिए भी गुंडे बदमाशो की सूची तैयार करे,और हर थानेदार अपने अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर अपराधियो की धड़पकड़ करे,यहां तक पुलिस आमजनता के बेहतर सम्बन्ध रखकर अपराधियो के मन में खौफ पैदा करे,ताकि कोई भी अपराधी घटना को अंजाम देने से पहले सोचे,इधर उन्होंने अंत मे राजपत्रित अधिकारियो और थानेदारो को और भी दिशा निर्देश देकर फटकार लगाई। मीटिंग में जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, गरिमा द्विवेदी, सीएसपी स्नहेहिल साहू ,एसडीओपी कोटा अरोरा एवम् जिले के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button