ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

राकेश टिकैत बोले- केंद्र सरकार से गलती हुई थी, इसलिए उन्होंने वापस लिया कृषि कानून भारतीय किसान संघ (BKU) के नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार से गलती हुई थी, इसलिए उन्होंने कृषि कानून वापिस लिया। टिकैत ने कहा कि किसानों के कड़े आंदोलन के कारण ही आज सबी राजनीतिक दल किसानों का नाम जप रहे हैं और अपने हर घोषणा पत्र में किसानों का जिक्र कर रहे हैं। वहीं इससे पहले बुधवार को भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष नरेश टिकैत और उसके प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान लोगों से किसानों के मुद्दों पर मतदान करने की अपील की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा, जहां उत्तर भारत के एक प्रभावशाली किसान संगठन बीकेयू का कृषक समुदाय के बीच काफी प्रभाव और दबदबा है। नरेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा कि नोटा (नन ऑफ द अबव- उपरोक्त में से कोई नहीं का विकल्प) नहीं, चुनाव में मतदान करें, किसानों के मुद्दों पर चोट करें। मैं परिवार के साथ सिसौली में दो बजे मतदान करूंगा, आप भी लोकतंत्र के महायज्ञ में शामिल हों। BKU के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी लोगों से ‘नोट’ के विकल्प पर नहीं, बल्कि किसानों से जुड़े मुद्दों पर मतदान करने की अपील की। नरेश और राकेश टिकैत दिग्गज किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे हैं। नरेश टिकैत बाल्यान खाप के प्रमुख भी हैं।

 भारतीय किसान संघ (BKU) के नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार से गलती हुई थी, इसलिए उन्होंने कृषि कानून वापिस लिया। टिकैत ने कहा कि किसानों के कड़े आंदोलन के कारण ही आज सबी राजनीतिक दल किसानों का नाम जप रहे हैं और अपने हर घोषणा पत्र में किसानों का जिक्र कर रहे हैं। वहीं इससे पहले बुधवार को भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष नरेश टिकैत और उसके प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान लोगों से किसानों के मुद्दों पर मतदान करने की अपील की है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा, जहां उत्तर भारत के एक प्रभावशाली किसान संगठन बीकेयू का कृषक समुदाय के बीच काफी प्रभाव और दबदबा है। नरेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा कि नोटा (नन ऑफ द अबव- उपरोक्त में से कोई नहीं का विकल्प) नहीं, चुनाव में मतदान करें, किसानों के मुद्दों पर चोट करें। मैं परिवार के साथ सिसौली में दो बजे मतदान करूंगा, आप भी लोकतंत्र के महायज्ञ में शामिल हों।

BKU के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी लोगों से ‘नोट’ के विकल्प पर नहीं, बल्कि किसानों से जुड़े मुद्दों पर मतदान करने की अपील की। नरेश और राकेश टिकैत दिग्गज किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे हैं। नरेश टिकैत बाल्यान खाप के प्रमुख भी हैं।

Related Articles

Back to top button