ब्रेकिंग
CJP Leaders Detained by Delhi Police: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के प्रयास में सौरव दास और आशुतोष रांका स... Delhi Electric Buses: दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 नए मॉनिटरि... Bihar Flood News: छपरा में बाढ़ का पानी उतरने के बाद नई मुसीबत, मलबे और महामारियों के साए में जीने क... Moradabad Crime News: मुरादाबाद में दिव्यांग व्यक्ति की घर के अंदर निर्ममता से हत्या, खून से लथपथ मि... Delhi Police Social Media Crackdown: अफवाह फैलाने वाले 500 से ज्यादा पोस्ट डिलीट, 4 एफआईआर दर्ज और 1... Jammu and Kashmir Waqf Board Controversy: वक्फ बोर्ड के जुमे के खुतबे वाले प्रस्ताव पर छिड़ा विवाद, ... Atiq Ahmed Land Chakia Prayagraj: माफिया अतीक अहमद के कब्जे वाली जमीन पर बनेगी पद्मलोक आवासीय योजना,... Rahul Gandhi and Abhijit Dipke Appeal: इंद्रप्रस्थ पुनर्जागरण न्यास की अपील, त्योहारों के सीजन में द... Bhagalpur Viral Video: भागलपुर में ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चुरा रहा चोर हवा में लटका, 100 मीटर तक ... IKG PTU Convocation: आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी का 14वां दीक्षांत समारोह आयोजित, सीएम मा...
मध्यप्रदेश

शिवराज CM ने हैदराबाद में रामानुज सहस्त्राब्दी समारोह में भारत का अर्थ समझाया

हैदराबाद  शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को हैदराबाद में रामानुज सहस्त्राब्दी समारोह में हिस्सा लिया। यहां श्रीरामनगरम, जीवा कैंपस में रामानुजाचार्य की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी के दर्शन किए। इस दौरान शिवराज ने भारत का मतलब भी समझाया और कहा कि हिंदुत्व ही राष्ट्रीत्व है। इसमें दो मत है ही नहीं। उन्हें यह बात कहने में संकोच नहीं है। ओंकारेश्वर में बनने वाले स्टैच्यू ऑफ वननेस से भी यही संदेश जाएगा।

शिवराज ने कहा, हम जैसे लोगों को भी यह स्थल प्रेरणा और दिशा देगा। भारत के नौजवान यहां आएंगे। आधुनिक पीढ़ी भी आएगी। यहां से संदेश लेकर जाएगी तो उनकी दृष्टि बदल जाएगी। राजनीति वाले भी यह बात सीख जाएं तो देश का कल्याण होगा। मैं भी प्रेरणा लेकर जा रहा हूं। मैं भी राजनीतिक कार्यकर्ता हूं। इस विचार को हम कैसे बढ़ाएं। यह भारत का विचार है। सनातन विचार है। इसे सरकार की योजनाओं में जनता का कल्याण और कैसे बेहतर किया जाए। यह बात यहां से सीखकर जाएंगे। भारत को तो बढ़ना ही है।

स्टैच्यू ऑफ वननेस ओंकारेश्वर में बनने वाला है

शिवराज ने यहां संतों से आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने बताया कि स्टैच्यू ऑफ वननेस ओंकारेश्वर में बनने वाला है। हम सब एक ही चेतना के अंग हैं। एक चेतना सभी में है। ओंकारेश्वर से भी यह संदेश जाए। भारत की संत परंपरा का प्रवाह नित्य निरंतर प्रवाहमान है। इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और शिवराज की पत्नी साधना सिंह भी मौजूद थीं।

धर्म जोड़ता है, राजनीति तोड़ती है

सीएम शिवराज ने कहा यहां सब एक साथ हैं। यह अद्भुत है। यह दृश्य देखकर मन भावों से भरा है। स्वामी भगवान रामानुजाचार्य का स्टैच्यू जिसे हम भव्य प्रतिमा कह रहे हैं। मैं सोच रहा था कि इनसे क्या सीखूं। धर्म जोड़ता है, राजनीति तोड़ती है। यहां जाति, पंत, छोटा, बड़ा, ऐसा कुछ नहीं है। सब लक्ष्मीनारायण की संतान हैं। हम सब उसी के पुत्र हैं, लेकिन राजनीतिक विचार कर लेते हैं तो यह पता नहीं कितने टुकड़ों में तोड़ देती है। सामान्य में भी ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य में। पिछड़ा, अति पिछड़ा, यह दलित, यह महादलित जैसे टुकड़ों में टूट जाते हैं, लेकिन यहां आकर यही भाव मन में प्रबल होता कि सारे भेद खत्म हो जाने चाहिए। सभी भेदभाव समाप्त हो जाने चाहिए। यह भारत की सनातन परंपरा है। भगवान रामानुजाचार्य जी ने इसे क्रियान्वित किया।

Related Articles

Back to top button