ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
मनोरंजन

 सस्पेंस-थ्रिलर से भरी यामी गौतम नई फिल्म ‘ए थर्सडे’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार 17 फरवरी होगी रिलीज 

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की फिल्म ‘भूत पुलिस’ के बाद यामी गौतम अपनी नई फिल्म ‘ए थर्सडे’ के साथ स्क्रीन्स पर वापसी कर रही हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म ‘ए वेडनेसडे’ का सीक्वल है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि यह एक जबरदस्त सस्पेंस ड्रामा होने वाला है। निर्माताओं ने गुरुवार को फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया है। यह ट्रेलर पूरी तरह सस्पेंस और थ्रिलर से भरा हुआ है। अब कहानी में आगे क्या होगा यह देखने के लिए दर्शकों को फिल्म का इंतजार करना होगा।

ए थर्सडे का यह ट्रेलर काफी दिलचस्प है। यामी फिल्म में एक निगेटिव रोल में दिखाई देने वाली हैं। अभी इस ट्रेलर को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि यामी गौतम के कैरैक्टर ‘नैना’ के दिमाग की गहराइयों में काफी रहस्य दबे हैं। इस दो मिनिट के ट्रेलर में हम देखते हैं कि नैना एक स्कूल में टीचर है। वह अपने किंडरगार्डन स्कूल के 16 बच्चों को बंधक बना लेती है। वह फिर पुलिस की टीम (नेहा धूपिया और अतुल कुलकर्णी) को उसकी बात देश के प्रधानमंत्री (डिंपल कपाड़िया) से कराने के लिए धमकी भरे फोन करती है। वह पुलिस और प्रधानमंत्री से कहती है कि अगर वह उसकी मांगों को पूरा करने में विफल रहे तो वह इन बच्चों को मार देगी। फिल्म का निर्देशन बेहजाद खंबाटा ने किया है।

Related Articles

Back to top button