ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
लाइफ स्टाइल

डार्क चॉकलेट खाने के 7 गजब के फायदे

चॉकलेट  हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी होती है, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो और खासकर वैलेंटाइन वीक के मौके पर तो चॉकलेट का और महत्व होता है आज दुनियाभर में चॉकलेट सिर्फ रिश्तों की डोर को मजबूत बनाने का ही नहीं बल्कि सेहत को सुधारने का भी काम करती है। चॉकलेट कोको पेड़ के हिस्सों से बनते हैं, जिसे लैटिन में ‘थियोब्रमा काकाओ’ के नाम से जाना जाता है और यह ग्रीक शब्द ‘ थियो’ से लिया गया है जिसका अर्थ है भगवान और ‘ ब्रोसी’ जिसका अर्थ है भोजन। इसका शाब्दिक अर्थ है ‘देवताओं का भोजन’। आइए जानते से डार्क चॉकलेट खाने फायदे।

डार्क चॉकलेट खाने के फायदे 

1. ब्लड सर्कुलेशन- डार्क चॉकलेट का सेवन ब्लड सर्कुलेशन के लिए अच्छा माना जाता है। चॉकलेट में पाए जाने वाला फ्लेवेनॉल्स खून के थक्के बनने से रोकता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।

2. एंटी एंजिग- डार्क चॉकलेट में बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने का विशेष गुण पाया जाता है। जो लोग बढ़ती हुई उम्र के असर को कम करना चाहते हैं, वह डार्क चॉकलेट का सेवन जरूर करें। ये एक एंटी एंजिग तत्व के रूप में काम करता है।

3. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर- एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को क्षति से बचाने का काम करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट गुण अधिकांश फल और सब्जियों में पाए जाते हैं। इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट गुण डार्क चॉकलेट में भी मौजूद होते हैं। खुद को स्वस्थ रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डार्क चॉकलेट का सहारा लिया जा सकता है।

4. सर्दी-जुकाम से बचाए- डार्क चॉकलेट में थियोब्रोमाइन नामक एक रासायनिक पदार्थ होता है।यह पदार्थ श्वसन तंत्र संबंधी समस्याओं पर प्रभावी रूप से काम कर सकता है। इन समस्याओं में सर्दी-जुकाम भी शामिल हैं।

5. वेट-लॉस- जो वयस्क नियमित रूप से चॉकलेट खाते हैं, उनका बॉडी मास इंडेक्स चॉकलेट न खाने वालों की तुलना में कम रहता है। इससे वजन को घटाने में मदद मिल सकती है।

6. दिल की सेहत- डार्क चॉकलेट का सेवन कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके दिल की सेहत को बनाए रखकर हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करने में मदद करता है। डॉर्क चॉकलेट के उपयोग से हृदय स्वास्थ्य और ब्लड प्रेशर में भी सुधार देखा जा सकता है।

7. तनाव- डार्क चॉकलेट खाने से तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन कंट्रोल रहते हैं। कोको में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तनाव को दूर करने में मदद कर सकते हैं। माना जाता है कि डार्क चॉकलेट खाने से हाई ब्लड प्रेशर संतुलित होता है।

Related Articles

Back to top button