ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू खत्म , 14 फरवरी से खुलेंगे सभी स्कूल

चंडीगढ़।  में कोरोना पाबंदियां अब लगभग पूरी तरह से हटा दी गई हैं। चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। वहीं, स्कूल-कॉलेजों को पूरी तरह से खोलने का भी फैसला लिया गया है। इसके साथ चंडीगढ़ बर्ड पार्क और रॉक गार्डन में भी लोगों की एंट्री शुरू हो जाएगी। शहरवासी अब इन दोनों पर्यटन स्थलों में घूमने जा सकेंगे। वीरवार को प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने कोविड वॉर रूम मीटिंग कर अधिकारियों से हालातों पर समीक्षा कर यह फैसला लिया है।

वहीं, अब चंडीगढ़ बर्ड पार्क और रॉक गार्डन में 12 फरवरी से एंट्री शुरू हो जाएगी। लोग पहले की तरह इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं। हालांकि कोरोना बचाव नियमों जैसे मास्क लगाना और शारीरिक दूरी को मैंटेन करना जरूरी होगा। शहर की सभी मार्केट, अपनी मंडी, दुकानें, शॉपिंग मॉल्स, जिम, फिटनेस सेंटर, हेल्थ सेंटर, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट होटल, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और स्वीमिंग पूल को भी खोलने की मंजूरी मिल गई है। वहीं, शादी विवाह जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी ज्यादा मेहमान बुला सकेंगे। इसके लिए इंडोर में 200 और आउटडोर में 500 लोगों को बुला सकेंगे।

Related Articles

Back to top button