ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
उत्तरप्रदेश

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नौवीं सूची की जारी, योगी के खिलाफ चेतना पांडेय को उतारा

नई दिल्ली| उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी की है। कांग्रेस ने इस सूची में 15 प्रत्याशियों को टिकट दी है जबकि कुल 33 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश उम्मीदवारों की नौवीं सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर शहर से महिला प्रत्याशी चेतना पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने गोरखपुर ग्रामीण सीट से देवेंद्र निषाद, कुशीनगर से श्यामरती देवी, रामकोला से शंभू चौधरी, अतरौलिया से रमेश दूबे और दीदारगंज से अवधेश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

इसके साथ ही बलिया नगर से ओमप्रकाश तिवारी, चुनार से सीमा देवी, रॉबर्ट्सगंज से कमलेश ओझा, भदोही से वसीम अंसारी, वाराणसी कैंट से राजेश मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं वाराणसी दक्षिण से मुदिता कपूर, वाराणसी उत्तर से गुलराणा तबस्सुम, शिवपुर से गिरीश पांडेय, चाकिया सुरक्षित से राम समर राम, मुगलसराय से चब्बु पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नौवीं सूची में छठे और सातवें चरण के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए बुधवार को 11 जिलों में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में मतदान जारी है। जबकि 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान है। इसके बाद 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को कराया जाएगा। जबकि प्रदेश में मतगणना 10 मार्च को कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button