ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
मध्यप्रदेश

उन्नत तकनीक अपनाकर पवन सिंह प्रगतिशील कृषक बने

भोपाल : भिंड जिले के लहार विकासखंड के ग्राम चिरौला निवासी पवन सिंह खेती की नई तकनीक अपनाकर प्रगतिशील किसान बन गये हैं। सब्जियों की खेती से वे न केवल अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं बल्कि आसपास के अन्य किसानों को भी प्रेरित कर रहे हैं।

श्री पवन सिंह जीवन यापन के लिये दूसरे गाँवों में जाकर मजूदरी का कार्य करते थे। कोरोना के समय लॉकडाउन लगने से उन्हें अपने गाँव वापस आना पड़ा। अब वे अपनी पुष्तैनी जमीन पर परंपरागत तरीके से खेती करने लगे। कृषि विभाग के अधिकारियों ने उनके खेत पर आकर आत्मा परियोजना की जानकारी दी, उन्हें नगदीय फसलें लगाने की जानकारी एवं प्रशिक्षण भी दिया गया।

श्री पवन सिंह द्वारा खेती की नवीन तकनीकी अपनाकर अपने खेत पर ड्रिप सिस्टम एवं मल्चिंग तकनीकी का प्रयोग करते हुए करेला, टमाटर एवं खीरे की फसल लगाई गई। उन्होंने अपने फॉर्म पर लगभग 1.5 हेक्टेयर में खीरे की फसल लगाई। इस पर उन्हें अच्छा मुनाफा प्राप्त हुआ।

श्री पवन सिंह को अब अपने गाँव में ही खेती द्वारा अच्छी आमदनी हो जाती है। वे कहते हैं कि कृषि विभाग की आत्मा योजना, अन्य विभागीय योजनाओं, कृषक भ्रमण एवं प्रशिक्षण के द्वारा वे साधारण किसान से प्रगतिशील किसान की श्रेणी में आ गये हैं। उन्हें वर्ष 2019-20 में जिला स्तरीय कृषक अवार्ड भी मिला है।

Related Articles

Back to top button