ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

पूर्व WWE रेसलर ‘द ग्रेट खली’ने दिल्ली में ली भाजपा की सदस्यता

WWE रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए हैं। WWE में अपनी ऊंचाई और अनुकरणीय प्रदर्शन के कारण दुनिया भर में अपनी उपस्थिति को यादगार बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व के धनी खली ने अब भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिला लिया। इसकी औपचारिक घोषणा एक प्रेस वार्ता में की गई, जहां बीजेपी नेता ने खली को पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी खली को एक योद्धा के रूप में देख रही है। आज खली के साथ बलवान सिंह और सत्येंद्र सिंह भी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

पंजाब पुलिस के अधिकारी रह चुके खली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। खली राष्ट्रवादी सोच के व्यक्ति हैं और वह कहीं भी रहें, उनका दिल भारत के लिए धड़कता है। खली ने कहा कि मोदी के रूप में भारत को एक अच्छा प्रधानमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि देश के विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए वह भाजपा में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर खली ने कहा कि भाजपा में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि WWE में मुझे नाम और दौलत की कमी नहीं थी। लेकिन देश के प्रति प्यार मुझे वापस खींच लाया। पीएम नरेंद्र मोदी के काम को देखकर मैं भाजपा में आया हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है। इसी से प्रभावित होकर मैंने भाजपा जॉइन की है। जहां भी पार्टी मेरी ड्यूटी लगाएगी, मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उस पर खरा उतर सकूं।

Related Articles

Back to top button