ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
उत्तरप्रदेश

यूपी के 11 जिलों में कुल 57% वोटिंग, 623 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बंद

लखनऊ  पश्चिम यूपी की 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है। शाम 5 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, इन जिलों में 57.79% वोटिंग हुई है। मुजफ्फरनगर में वोटिंग के प्रति लोगों में अच्छा उत्साह दिखा। यहां 5 बजे तक 62.09% वोटिंग हो चुकी है। दूसरे नंबर पर शामली और बागपत है। यहां क्रमश: 61.75% और 61.25% वोटिंग हुई है। वहीं, गाजियाबाद वोटिंग के मामले में फिसड्‌डी है। यहां महज 52.43% मतदान हुआ है। कई जिलों में EVM खराब होने से वोटिंग में दिक्कत आई। इसके अलावा, वोट डालने के भी कई वीडियो वायरल हुए। वहीं, कई जगहों पर मतदान का विरोध हुआ। लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए वोट नहीं डाला। फिलहाल, जो लोग मतदान केंद्र में लाइन में हैं। वह वोट डालेंगे। ऐसे में मतदान के फाइनल आंकड़े कुछ देर बाद जारी होंगे।

LIVE वोटिंग के बड़े UPDATES

मेरठ में कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा ने दूसरे दलों के पोलिंग एजेंट से मारपीट की। यहां विवाद फर्जी वोटिंग के शक में शुरू हुआ।
मेरठ के पल्लवपुरम फेस-2 में फर्जी वोट डालते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा। थाने ले जाकर पूछताछ की।
शामली में बूथ कैप्चरिंग के विवाद को लेकर सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी के साथ मारपीट, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप।
आगरा के बाह में फर्जी मतदान को लेकर सपा भाजपा समर्थकों में हाथापाई। पुलिस ने डंडा लेकर खदेड़ा।
मेरठ के सरधना के गांव सालावा में दलित समाज को मतदान करने से रोका। विरोध करने पर विधायक संगीत सोम के कार्यकर्ताओं पर पीटने का आरोप।
जेवर में पीठासीन अधिकारी पर एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने का आरोप लगा। ग्रामीणों ने बूथ पर खूब हंगामा किया। पुलिस ने मोर्चा संभाला।
बागपत में एक वीडियो सामने आया। इसमें रालोद समर्थक ने पोलिंग बूथ के अंदर वोट डालने का वीडियो बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मथुरा में बलदेव विधानसभा के गांव शाहपुर में मतदान के दौरान 71 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।
आगरा के एत्मादपुर में वोटिंग बूथ के अंदर का वीडियो वायरल। मौके पर DM पहुंचे। कहा कि ऐसी हरकत करने वाले को चिह्नित कर एक्शन लेंगे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा,’ न्यू यूपी का नया नारा…विकास ही विचारधारा बने’
मेरठ में किठौर के भड़ोली में सपा-भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को खदेड़ा।
अलीगढ़ अतरौली में अपने पैतृक गांव गांव मढ़ौली में शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने पूरे परिवार सहित मतदान किया।
कैराना विधानसभा क्षेत्र के पब्लिक इंटर कॉलेज कस्बा कैराना में बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह अपने परिवार के साथ वोट डाल दिया।
जयंत चौधरी ने वोट नहीं डाला, कहा- मेरे लिए वोट डालना नहीं, प्रचार करना जरूरी।
गाजियाबाद में बूथ पर पहुंचे बुजुर्ग मतदाता तो पता चला कि पोस्टल बैलेट से पहले ही पड़ चुका था वोट।
बाह विधानसभा के चौरंगा हार गांव में वोटर लिस्ट से 200 लोगों का नाम नहीं थे। इससे नाराज ग्रामीणों ने पोलिंग बूथ पर हंगामा किया।
बागपत में जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के बूथ नंबर 245 पर दूसरी बार मशीन खराब हुई। आक्रोशित महिलाएं धरने पर बैठीं।
छपरौली विधानसभा के तितरोदा गांव में मतदान डालने का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
पिनाहट ब्लॉक के विप्रावली गांव में दिव्यांगों और बुजुर्गों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि जब वो मतदान केंद्र गए तो कहा कि भाजपा के पक्ष में वोट दो। इससे आक्रोशित लोगों ने बूथ पर हंगामा किया।
पहले चरण में 623 प्रत्याशी मैदान में

पहले चरण में 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 73 महिलाएं हैं। इसके अलावा 9 मंत्री भी सियासी दंगल में हैं।
पहले चरण में कुल 2.27 करोड़ वोटर्स हैं। इसमें पुरुष 1.27 करोड़ और महिलाएं 1 करोड़ हैं।
2017 के चुनाव में इन 58 सीटों में भाजपा ने 53 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, सपा-बसपा ने दो-दो और रालोद महज एक सीट जीत पाई थी।

Related Articles

Back to top button