ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

समाधान बिजली योजना ने दिलाई 35 करोड़ की छूट

भोपाल : राज्य शासन की समाधान बिजली योजना में दिसंबर और जनवरी में मालवा-निमाड़ के उपभोक्ताओं को 35 करोड़ की छूट दी गई है। लाखों उपभोक्ताओं को इस योजना में शामिल होने से तत्काल फायदा मिला है।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि ऊर्जामंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर समाधान योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है। योजना के तहत प्रदेश में सबसे ज्यादा 16 लाख 90 हजार उपभोक्ता पश्चिम क्षेत्र से ही पंजीकृत हुए हैं। इनमें से विकल्प चयन कर राशि जमाकर हाथों-हाथ छूट का लाभ लेने वालों की संख्या 2 लाख 72 हजार है। इन उपभोक्ताओं को कुल 35 करोड़ की छूट दी गई है। इन उपभोक्ताओं ने सरचार्ज के अलावा 40 फीसदी या 25 फीसदी छूट पाने के विकल्प के तहत 41 करोड़ 54 लाख की राशि कंपनी को जमा कराई है। पात्रता के तहत छः समान किश्तों में राशि जमा कराने वालों की आगे भी छूट दी जाएगी। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि सबसे ज्यादा छूट लेने वालों में इंदौर जिले के उपभोक्ताओं को 11 करोड़ 50 लाख की छूट मिली है। इसी तरह उज्जैन के उपभोक्ताओं को 5 करोड़ 30 लाख, धार 3 करोड़ 25 लाख, खरगोन 2 करोड़ 42 लाख, खंडवा 1 करोड़ 94 लाख, मंदसौर 1 करोड़ 74 लाख और रतलाम जिले में एक करोड़ 5 लाख की छूट दी गई है।

समय पर राशि जमा करने की अपील

प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बकायादार बिजली उपभोक्ताओं से समय पर राशि जमा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अधिभार और मूल राशि छूट के रूप में समाधान के तहत लगभग 45 फीसदी की औसत छूट दी गयी है। कोराना काल-2020 की आस्थगित राशि 55 फीसदी को 6 किश्तों में जमा करना है।

Related Articles

Back to top button