ब्रेकिंग
West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम
मध्यप्रदेश

हिजाब विवाद में ‘बुलेट’ की एंट्री, युवतियों ने बिना हेलमेट दौड़ाई बाइक

भोपाल । कर्नाटक के स्कूल से शुरू हिजाब विवाद का मामला अब मध्य प्रदेश में गरमाता जा रहा है। बुधवार को फुटबाल-क्रिकेट खेलने के बाद लड़कियों का हिजाब-बुर्के में बुलेट और बाइक चलाते वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बाइक पर बैठी लड़की फ्लाइंग किस भी करती दिख रही है। बुलेट की नंबर प्लेट भाजपा के झंडे के रंग में रंगी दिखाई दे रही है। इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि क्या यह भाजपा प्रायोजित है।
43 सेकंड के वीडियो में भोपाल के वीआईपी रोड पर एक बुलेट और स्पोटर्स बाइक को दो लड़कियां बुर्के और हिजाब पहने चलाते दिख रही है। उनके पीछे दो अन्य लड़कियां भी बुर्का पहने बैठी हुई हैं। बुलेट और बाइक चला रही लड़कियां विकटरी का साइन बनाती है। वीडियो में कुछ देर बाद बाइक पर पीछे बैठी लड़की फ्लाइंग किस देती है। बुलट की सामने की नंबर प्लेट का रंग भाजपा के झंडे के रंग का है। वहीं वायरल एक अन्य वीडियो में एक बाइक पर 4 लड़कियां बैठी दिख रही हैं, जिसमें पीछे बैठी दो लड़कियां विक्ट्री का साइन बना रही हैं। लड़कियों ने बुर्का पहना है लेकिन हेलमेट नहीं लगाया। इससे पहले बुधवार को युवतियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार के बयान का विरोध करने के लिए हिजाब पहनकर फुटबॉल और क्रिकेट खेला था। साथ ही कहा था कि हम हिजाब में कंफर्टेबल हैं।
क्या यह भाजपा प्रायोजित है: कांग्रेस
कांग्रेस के प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कहा है कि इस वीडियो में बुलेट चला रहीं बच्चियों के वाहन की नंबर प्लेट भाजपा के रंग में रंगी है। क्या यह भाजपा प्रायोजित है? अपने राजनैतिक फायदे के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है। भाजपा जवाब दे, ये बच्चियां कौन?
संवेदनशील विषयों पर राजनीति न करें: मिश्रा
सोशल मीडिया पर लड़कियों के हिजाब पहनकर बाइक चलाने के वायरल वीडियो पर गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब भी कभी इस तरह के विषय आते हैं, जो संवेदनशील होते हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो वायरल होने लगते हैं। यह तो प्रमाणित नहीं होता है कि वीडियो आज का है, कल का है कि परसों का है। उन्होंने कहा कि जब संवेदनशील विषय आए तो सोशल मीडिया पर मर्यादा का पालन करना चाहिए। समाज के सभी वर्गों और हितों का ध्यान रखना चाहिए। गृहमंत्री ने कार्रवाई को लेकर कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है। इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस इस तरह के विषयों को जिंदा रखना चाहती है। संवेदनशील विषयों पर राजनीति नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button