ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
लाइफ स्टाइल

चलों चलें धरती के स्वर्ग गुलमर्ग की सबसे खूबसूरत यात्रा पर, जहां शख्‍स ने बनाया अनोखा एक बर्फ का ताजमहल

गुलमर्ग जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो फूलों के प्रदेश के नाम से भी प्रसिद्ध है। वहीं ग्रैंड मुमताज रिसोर्ट ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के विश्व प्रसिद्ध स्की-रिसोर्ट में बर्फ का ताजमहल बनाया है। बर्फ  का ताजमहल पर्यटकों और स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

महाप्रबंधक सत्यजीत गोपाल ने बताया कि यह बर्फ  का ताजमहल होटल परिसर के भीतर होटल टीम के सदस्यों द्वारा लगभग 17 दिनों में बनाया गया। उन्होंने कहा कि हमें यह विचार गुलमर्ग में भारी संख्या में पर्यटकों को देखने के बाद आया। उन्होंने कहा कि हम लोगों को पारम्परिक कश्मीरी काहवा पेश करते हैं और यह जगह सभी लोगों के लिए तस्वीरें और सैल्फी लेने का एक हॉट-स्पॉट बन गया है। इस जगह पर जाने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है और यह 24 घंटे खुला रहता है। कैलगरी कनाडा के एक पर्यटक ने कहा कि मैंने स्विट्जरलैंड, फि नलैंड और कनाडा में बहुत सारी बर्फ  की नक्काशी या बर्फ  की मूर्तियां देखी हैं, परंतु यहां कश्मीर में बर्फ  का ताजमहल कल्पना से परे था।

Related Articles

Back to top button