ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मनोरंजन

अभिनेता फरहान अख्तर ने मां से की थी शिबानी दांडेकर संग शादी की बात, जल्द ही करेंगे कोर्ट मैरिज

अभिनेता फरहान अख्तर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों 21 फरवरी, 2022 को सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। फरहान अख्तर ने अपनी शादी के फैसले के बारे में सबसे पहले अपनी मां को बताया था। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता की मां हनी इरानी ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने यह भी बताया कि फरहान ने कैसे उनके आगे शादी की बात रखी थी।

फरहान की मां हनी इरानी कहती हैं कि मैं अपने बेटे की शादी के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे कब से इस दिन का इंतजार था। अब फाइनली फरहान शादी कर रहे हैं। जब फरहान ने शिबानी से शादी का फैसला लिया था, तो वह सबसे पहले मेरे पास आए थे। उन्होंने मुझे बताया कि वह शिबानी को कितना पसंद करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं। फरहान की मां ने कहा, ‘दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। मेरी तो हमेशा यही दुआ है कि दोनों ऐसे ही सदा एक दूजे संग खुश रहें। वे दोनों ही एक दूसरे के लिए बेहद सीरियस हैं। इसलिए हमने दोनों की खुशी में शामिल होने का फैसला किया और वह जो चाहते थे हमने उसके लिए हामी भर दी।

Related Articles

Back to top button