ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
खेल

मुंबई इंडियंस ने 6 करोड़ के पोलार्ड को किया रिटेन

नई दिल्ली । आईपीएल-2022 के लिए 2 दिन बाद मेगा ऑक्शन होना है। हालांकि, उससे पहले 10 टीमों ने 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने भी 4 खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखना है। इसमें कप्तान रोहित शर्मा के अलावा वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कायरान पोलार्ड भी शामिल हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन से पहले 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। लेकिन पोलार्ड की फिटनेस सवालों के घेरे में हैं। वो भारत के खिलाफ अहमदाबाद में हुए दूसरा वनडे नहीं खेले।
यह कोई पहला मौका नहीं है, जब पोलार्ड चोटिल होने के कारण अहम मुकाबले में नहीं उतरे। पिछले साल दिसंबर में वेस्टइंडीज के पाकिस्तान दौरे पर भी नहीं गए थे। उससे पहले, टी20 विश्व कप में भी वो चोट से परेशान थे और बांग्लादेश के खिलाफ बीच मैच से हट गए थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या कायरान पोलार्ड को रिटेन करके मुंबई इंडियंस ने बड़ी गलती तो नहीं कर दी। क्योंकि हाल के महीनों में पोलार्ड लगातार चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में यह मुंबई इंडियंस के लिए परेशानी बढ़ाने वाली बात है। भारत दौरे पर आने से पहले पोलार्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी की। लेकिन, इस सीरीज से पहले भी वो अपनी चोट से उबरने के लिए त्रिनिदाद में रिहैबिलिटेशन से गुजरे थे। मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। वो बीते कई सालों से टीम के साथ हैं और टीम के लिए एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं और टीम की सफलता में उनका बड़ा योगदान रहा है।
34 साल के पोलार्ड ने सबसे अधिक 578 टी20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 11 हजार से अधिक रन और 304 विकेट हासिल किए हैं। यानी वो इस फॉर्मेट के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस को हाल के सालों में मिली सफलता में पोलार्ड की भूमिका अहम रही है। वो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी धमाल मचाते हैं। ऐसे में अगर आईपीएल 2022 के दौरान वो दोबारा चोटिल होते हैं या उनकी फिटनेस जवाब दे देती है तो फिर मुंबई इंडियंस की उम्मीदों को झटका लग सकता है। क्योंकि टीम पहले ही हार्दिक पंड्या के रूप में एक ऑलराउंडर को छोड़ चुकी है। पिछले साल मुंबई इंडियंस अपना खिताब बचाने में असफल रही थी। इसकी एक वजह पोलार्ड का प्रदर्शन भी था। पोलार्ड ने आईपीएल 2021 के 14 मैच में सिर्फ 13 ओवर गेंदबाजी की थी और 5 विकेट हासिल किए थे। वहीं, बल्ले से भी पोलार्ड कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने 14 मैच में सिर्फ एक फिफ्टी लगाई थी।

Related Articles

Back to top button