ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
उत्तरप्रदेश

आंध्र प्रदेश पुलिस ने फूंक दिया 850 करोड़ रुपये का गांजा

नई दिल्ली । आंध्र प्रदेश पुलिस ने शनिवार को 850 करोड़ रुपये के गांजे में आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि उसने ऑपरेशन परिवर्तन के तहत विशाखापत्तनम जिले के अनाकापल्ली के पास कोडुरु गांव में 850 करोड़ रुपये के दो लाख किलोग्राम से अधिक गांजे को नष्ट कर दिया है। डीजीपी गौतम सवांग ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश में पिछले डेढ़ साल में पुलिस और एसीबी ने 2 लाख किलोग्राम से ज्यादा गांजा जब्त किया है। राज्य में कई दशकों से चल रहे गांजे के व्यापार, नेटवर्क और तस्करी पर नकेल कसी हुई है। डीजीपी ने कहा कि ऑपरेशन परिवर्तन, पिछले साल 31 अक्टूबर को शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य राज्य में गांजा की आपूर्ति को रोकना है। इस ऑपरेशन का नेतृत्व आंध्र प्रदेश पुलिस ने विशाखापत्तनम में एओबी (आंध्र-ओडिशा सीमा) एजेंसी क्षेत्र से निपटने के लिए विशेष प्रवर्तन ब्यूरो (एसईबी) के सहयोग से किया था।  सवांग ने कहा, “छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में ड्रग माफियाओं का एक नेटवर्क सक्रिय है। वहां से पूरे देश में गांजा पहुंचाया जाता है।” आंध्र प्रदेश पुलिस ने कहा, “नवंबर 2021 से फरवरी 2022 तक, आंध्र प्रदेश पुलिस ने 7,552 एकड़ में फैले गांजे के पौधों की कटाई की है।” लगभग 2 लाख किलोग्राम प्रसंस्कृत गांजे को कटाई के बाद बाहर भेजते समय जब्त किया गया था। इस 2 लाख किलोग्राम गांजे में शनिवार को विशाखापत्तनम में आग लगा दी गई।

Related Articles

Back to top button