ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
छत्तीसगढ़

राजधानी में मुख्यमंत्री की लोकवाणी को नागरिकों ने उत्साह से सुना

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को राजधानी के नागरिकों ने उत्साह से सुना। मुख्यमंत्री ने इस कड़ी में ’‘सुगम उद्योग व्यापार उन्नत कारोबार’’ विषय पर प्रदेशवासियों सेे बात की और प्रदेश में रोजगार के लिए शासन द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार द्वारा आजीविका रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उद्योग, व्यापार, परंपरागत व्यवसाय या शिक्षित बेरोजगारों के लिए नौकरी का इंतजाम, इत्यादि हर क्षेत्र में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा लिए गए निर्णयों से गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई जिसका लाभ उद्योग व्यापार जगत को मिला। साथ ही हमने औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आबंटन नियमों का सरलीकरण किया। ऐसे अनेक प्रयासों से छत्तीसगढ़ में तीन वर्षों में 1 हजार 715 नये उद्योग स्थापित हुए, जिसमें 19 हजार 500 करोड़ रूपए से अधिक का निवेश हुआ तथा 33 हजार लोगों को रोजगार मिला है।
उपस्थित नागरिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो सराहनीय है। राज्य शासन द्वारा किए गए कार्यों से युवाओं को रोजगार मिला है और स्व-रोजगार की ओर प्रेरित हुए हैं।
इस अवसर पर श्री सचिन शर्मा, जोन कमिश्नर श्री महेन्द्र पाठक, सुश्री मल्लिका प्रजापति, श्री बंशी कन्नौजे, श्री राजा भट्टर, श्री विकास जैन, श्री भोला थवाइत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button