ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
खेल

IPL 2022 में  जोफ्रा आर्चर पर मुंबई इंडियंस ने का बड़ा दांव, फिर भी इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में बड़ा दांव लगाया है. नीलामी के दूसरे दिन मुंबई ने चोटिल और अनफिट आर्चर को भरी भरकम राशि के साथ अपनी टीम में जोड़ा। जोफ्रा आर्चर इस सीजन में IPL में नहीं खेलेंगे लेकिन उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए तीन टीमों के बीच होड़ लगी। इसमें सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगाई लेकिन इसके बाद मुंबई और हैदराबाद भी इसमें कूद गए। हालांकि अंत में मुंबई की टीम ने आठ करोड़ की राशि खर्च कर उन्हें अपनी टीम में जोड़ लिया।

जोफ्रा आर्चर 2018 से 2021 तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे और टीम के मुख्य गेंदबाज थे। तब उन्हें 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। लेकिन इस बार की नीलामी से पहले उन्हें राजस्थान ने रिलीज़ कर दिया।  जोफ्रा आर्चर ने नीलामी की पहली सूची में नहीं दिया था नाम 26 वर्षीय तेज गेंदबाज आर्चर ने आईपीएल के 15वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी के लिए अपना नाम नहीं दिया था। 1214 खिलाड़ियों की पहली सूची में आर्चर का नाम गायब था। पहले उन्होंने नीलामी से दूर रहने का फैसला किया था, लेकिन बाद में यू-टर्न लेते हुए दूसरी सूची में अपना नाम डाल दिया। बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों से कहा है कि आर्चर का इस साल आईपीएल में खेलना मुश्किल है। उनका नाम नीलामी में इसलिए जोड़ा गया है क्योंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट ने बीसीसीआई को सूचित किया था कि वे 2023 और 2024 सीजन में खेलेंगे। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को 44 नए खिलाड़ियों की सूची देते हुए लिखा, “ईसीबी ने 2023 और 2024 में आर्चर की संभावित भागीदारी को देखते हुए उनका नाम भेजा है। चोट के कारण उनके IPL 2022 में भाग लेने की संभावना नहीं है।

Related Articles

Back to top button