ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
बिहार

लालू यादव के बेटे तेजप्रताप के आवास पर हमला

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विधायक बेटे तेज प्रताप यादव के पटना स्थित आवास पर रविवार की शाम दस की संख्या में आए लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान करीब 10 तक उनके घर के बाहर हंगामा होता रहा। मामले को लेकर हसनपुर विधानसभा के विधायक तेज प्रताप के सहयोगी सृजन स्वराज ने सचिवालय थाने में आवेदन दिया है। शिकायत में बताया गया है कि रविवार को शाम तेज प्रताप यादव के आवास 2 एम स्टैंड रोड पटना में गौरव यादव अपने दस लड़कों के साथ जबरदस्ती आवास में घुस गया। सृजन ने कहा कि उन लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने शराब भी पी रखी थी। सृजन स्वराज ने अपनी जान के खतरे की बात करते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

पटना के सचिवालय थाने में दिए गए अपने आवेदन में सृजन स्वराज ने कहा कि वह शाम को विधायक तेज प्रताप के आवास पर थे। इसी बीच करीब 6.30 बजे अचानक गौरव यादव के साथ दस की संख्या में लोग आ गए। घर के बाहर हंगामा करने लगे। उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। करीब दस मिनट तक आवास के बाहर हंगामा होता रहा। तेज प्रताप के सहयोगी सृजन स्वराज ने थाने में दिए अपने आवेदन में कहा है कि हंगामा करने वाले उक्त लोगों ने शराब भी पी रखी थी।  सृजन स्वराज ने अपनी जान का खतरा होने की बात कहते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में सुनवाई के लिए शनिवार को पटना से रांची पहुंच गए हैं। चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले की सुवाई के लिए लालू के साथ तेज प्रताप को भी जाना था, मगर आखिरी समय में उनका कार्यक्रम बदल गया। लालू अकेले ही रांची गए हैं।

Related Articles

Back to top button