ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
उत्तरप्रदेश

यूपी में कांग्रेस के बिना नहीं बन सकती किसी की सरकार

लखनऊ । कांग्रेस नेता एवं शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा उत्तर प्रदेश में कोई भी कांग्रेस के बिना सरकार नहीं बना सकता। कांग्रेस लगातार देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों, दलितों एवं अल्पसंख्यकों के हक में आवाज उठा रही है। उन्होंने अपील की कि आवाम विकास तरक्की एवं बच्चों के भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने शनिवार को रामपुर जिले के चमरौआ से कांग्रेस प्रत्याशी अली युसूफ अली के लिए वोट मांगे। खौद में हुई चुनावी सभा में बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है और सरकार भी कांग्रेस के बिना किसी की नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कांग्रेस जनता के मुद्दों और उनके हितों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। कहा लखनऊ से लेकर लखीमपुर तक कांग्रेस सड़कों पर दिखी जबकि आपके वोटों पर हक दिखाने वाले अपने घरों में छुपे बैठे रहे। सपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा ऐसा रहनुमा मत सुनो जिसे सहारा देकर चलाना पड़े। बल्कि ऐसा रहनुमा चुनो जो आप सब को अपने साथ लेकर चले। इससे पहले कांग्रेसी नेता ने अपने शायराना अंदाज में भाजपाइयों पर खूब तीर छोड़े। कहा हमारा चौकीदार ही आज हमारी सारी संपत्ति को बेचने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा बीते पांच सालों में भाजपा ने सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के अलावा कुछ नहीं किया। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी अली युसूफ अली ने लोगों से वोट देने की भावुक अपील की। इस मौके पर कांग्रेस नेता मुतिउर रहमान बबलू, डॉ मोहम्मद फईम, मोहम्मद तारिक एडवोकेट, आदि तमाम समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button