ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
महाराष्ट्र

होशियारपुर में बोले राहुल गांधी- पंजाब में भाईचारा, शांति और एकता के लिए कांग्रेस पार्टी मरने को तैयार

होशियारपुर  राहुल गांधी पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच चुके हैं। होशियारपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए सबसे जरूरी चीज भाईचारा, शांति और एकता है। उसके लिए कांग्रेस पार्टी मरने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी को पंजाब समझ नहीं है। वह पंजाब को चलाने के काबिल नहीं हैं। राहुल गांधी ने बार-बार पंजाब में शांति कायम रखने के मुद्दे पर जोर दिया और इसे गंभीर बात बताते हुए लोगों को समझने के लिए कहा। अब उनकी गुरदासपुर में भी रैली होगी।

किसानों की मेहनत 2-3 अरबपतियों को दे रहे पीएम

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कृषि बिल लेकर आई। पंजाब के किसान सड़कों पर उतर आए। एक साल वह ठंड में कोरोना के वक्त भूखे खड़े रहे। इसकी वजह यह है कि नरेंद्र मोदी किसानों की मेहनत 2-3 अरबपतियों को देने की कोशिश कर रहे थे।

कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी रही। एक साल बाद पीएम ने कहा कि गलती हो गई। एक साल उन्होंने हिंदुस्तान के किसानों से बात नहीं की। 700 किसान शहीद हो गए। संसद में मैंने कहा कि 2 मिनट शहीद किसानों के लिए मौन रखिए लेकिन समय नहीं दिया। गलती हुई तो फिर 700 किसानों के परिवारों को मुआवजा क्यों नहीं दिया। सिर्फ कांग्रेस की राज्य सरकारों ने मुआवजा दिया।

देश में कोरोना से मौत के आंकड़े छुपाए जा रहे

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी मेरा मजाक उड़ाते रहे कि मैं कोरोना को नहीं समझ पा रहा है। राहुल गांधी ऐसे ही बोल रहा है। मैं बार-बार तैयारी के लिए कहता रहा। सरकार नहीं मानी। अब जितनी मौतें हुई हैं, उन्हें छुपाया जा रहा है। जो आंकड़े सरकार दे रही है, उससे 7 गुना ज्यादा मौतें हुई हैं।

कोरोना के वक्त फेल हो गई थी दिल्ली की AAP सरकार

राहुल गांधी ने कहा कि आप वाले यहां मोहल्ला क्लीनिक की बात करते हैं। सबसे पहले मोहल्ला क्लीनिक कांग्रेस और शीला दीक्षित ने बनाए थे। आप को क्लीनिक चलाने नहीं आते। कोरोना के समय यह क्लीनिक बेकार साबित हुए। ऑक्सीजन-वैंटिलेटर की कमी हुई। हजारों लोग सड़क पर मर गए। कोरोना के वक्त आम आदमी पार्टी पूरी तरह फेल हो गई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घरों तक सिलेंडर पहुंचाए।

PM से पूछे सवाल- कृषि कानून क्यों लाए?; नशे पर चुप क्यों रहें; रोजगार पर चुप्पी क्यों?

राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम पंजाब आ रहे हैं तो वह बताएं कि वह किसानों को मारने के लिए कानून क्यों लाए?। ड्रग्स के बारे में पहले कुछ क्यों नहीं कहा?। रोजगार के बारे में क्यों नहीं बोलते?। राहुल ने लोगों को कहा कि वह पीएम से यह सवाल पूछें।

पंजाब में अरबतियों की सरकार नहीं चलेगी

राहुल ने कहा कि चरणजीत चन्नी गरीब घर के बेटे हैं। वह गरीबी को समझते हैं। वह पंजाब में अरबपतियों की सरकार नहीं चलाएंगे। पंजाब में किसानों, गरीबों, मजदूरों और स्मॉल-मीडियम इंडस्ट्रीज की सरकार चलाएंगे। नोटबंदी के बाद से देश की बुरी हालत शुरू हुई। देश में बेरोजगारी फैल गई। इंडस्ट्रियां तबाह हो गई। जीएसटी गलत ढंग से लागू कर दिया। पीएम रोजगार, भ्रष्टाचार और कालेधन के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। मोदी सरकार से सिर्फ 2-3 अरबपतियों को फायदा हुआ।

CM चन्नी नहीं आए तो सिद्धू जमकर गरजे

सबसे खास बात यह है कि इस सभा को नवजोत सिद्धू भी संबोधित कर रहे हैं। कल प्रियंका के प्रचार के दौरान धूरी में उन्होंने स्पीच देने से इन्कार कर दिया था। हालांकि होशियारपुर में आज सीएम चन्नी नहीं आए तो सिद्धू खूब गरज रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह का उदाहरण दिया कि राहुल ने गद्दों को किनारे कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब के नक्शे से माफिया राज मिटा दिया जाएगा। सिद्धू ने राहुल गांधी को कहा कि मैंने आज तक कुछ नहीं मांगा। अगर हमारी सरकार आई और मैं प्रधान रहा तो किसी विधायक के बेटे चेयरमैन नहीं बनाएंगे। कांग्रेस के वर्कर को पद देंगे। इससे पंजाब में कांग्रेस मजबूत होगी।

पंजाब में कांग्रेस की सत्ता वापसी के लिए गांधी का 18 दिन में यह तीसरा दौरा है। पहले उन्होंने अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर माथा टेक जालंधर में वर्चुअल रैली की। इसके बाद लुधियाना में चरणजीत चन्नी को CM चेहरा घोषित करने आए। इससे पहले रविवार को प्रियंका गांधी ने धूरी में जनसभा की। डेराबस्सी में उनका रोड शो हुआ।

पंजाब में सत्ता बचाने के लिए जूझ रही कांग्रेस

कांग्रेस पंजाब में सत्ता बचाने के लिए जूझ रही है। दोबारा सरकार बने इसके लिए कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को कुर्सी से हटा दिया था। इसके बाद चरणजीत चन्नी को CM बना दिया। अब फिर से चन्नी के 111 दिन के कामकाज पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। चन्नी को ही कांग्रेस ने चुनाव जीतने पर CM बनाने का ऐलान किया है। हालांकि, पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू CM चेहरा न बनाए जाने से नाराज हैं। इसकी वजह से भी कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी हो रही है।

Related Articles

Back to top button