ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
गुजरात

गुजरात में ‘युवा हूं, लड़ सकता हूं’ स्लोगन के साथ चुनाव अभियान की शुरुआत

अहमदाबाद । उत्तर प्रदेश में “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” स्लोगन के साथ चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस गुजरात में युवा हूं, लड़ सकता हूं जैसे स्लोगन के साथ अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। गुजरात में बजट सत्र से पहले विधायकों को संसदीय प्रशिक्षण के लिए आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की आगामी रणनीति पर भी चर्चा की। ‌

प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकुर एवं नेता विपक्ष सुखराम राठवा तथा प्रदेश प्रभारी डॉ रघु शर्मा की अगुवाई में गुजरात कांग्रेस के विधायकों को बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति के गुर सिखाए गए। कोरोना महामारी के दौरान गुजरात में हुई मौतों को लेकर कांग्रेस पहले से हमलावर है, युवाओं को रोजगार तथा महिला सुरक्षा को लेकर के भी कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेने से नहीं चूक रही है।

राज्यसभा सदस्य अमीबेन याग्निक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया, पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल, पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा पूर्व नेता प्रतिपक्ष परेश धनाणी आदि नेताओं की उपस्थिति में पार्टी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव एवं बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button