ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्रयागराज से आ रही लग्जरी बस पलटी, एक की मौत, 15 घायल

छत्तीसगढ़ में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से आ रही एक लग्जरी बस कवर्धा में पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। वहीं 6 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। लखनऊ से बेमेतरा आनेवाली बस नंबर एमपी 18 पी 0383 में  60 से अधिक यात्री सवार थे। इसी दरमियान अकचरा घाटी के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई। बस हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है। प्रयागराज से सोमवार की सुबह करीब 9 बजे बस कवर्धा-बेमतरा बॉर्डर पर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना पर कुकदूर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। स्थानीय पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है कि बस में 60 यात्री सवार थे। जिनमें 15 यात्री घायल हो गए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button