ब्रेकिंग
Sadar Hospital Giridih: युवती के पीछे पड़े मजनू की अस्पताल में हुई खातिरदारी, नगर थाना पुलिस ने बचाय... Jharkhand BJP News: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, एयरपोर्ट पर ... Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प...
खेल

 टी-20 सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को हुई इंजरी, टी-20 सीरीज से हुए बाहर 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए और टी-20 सीरीज से बाहर हो गए। स्मिथ श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में खेले गए दूसरे टी-20 के दौरान फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए। श्रीलंकाई पारी के आखिरी ओवर में महीश दीक्षाणा ने मिडविकेट की तरफ बड़ा शॉट लगाया। स्मिथ सिक्स बचाने के चक्कर में बड़ी ड्राइव लगाई, उसी दौरान उनका सिर जमीन पर जा लगा। इसके बाद स्मिथ अपना माथा पकड़कर बैठ गए। साथी खिलाड़ी पैट कमिंस और ग्लेन मैक्सवेल ने तुरंत दौड़कर उन्हें उठाया। वहीं, मेडिकल टीम ने तुरंत मैदान पर पहुंची और उनको स्टेडियम के बाहर ले जाया गया।

कुछ देर बाद राहत की खबर ये आई कि स्मिथ की चोट उतनी गंभीर नहीं है और वह खुद चल कर ग्राउंड से बाहर गए। हालांकि इसके बाद वह सुपर ओवर में फील्डिंग करने के लिए नहीं उतरे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबाला जीत लिया और 5 टी-20 की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली। इसके बाद रविवार को हुए आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भी बड़ा झटका लगा। ऑक्शन में इस खिलाड़ी को किसी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। स्टीव स्मिथ के पाकिस्तान दौरे से पहले फिट होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 24 साल बाद पाकिस्तान मार्च 2022 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के साथ तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी-20 मुकाबला खेलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 मार्च से पहला टेस्ट खेलेगी। इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। दौरे का आखिरी मुकाबला 5 अप्रैल को टी-20 मुकाबले के रूप में खेला जाएगा। वहीं स्मिथ ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में कहा है कि मेरी चिंता करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं और जल्द ही ठीक हो जाउंगा।

Related Articles

Back to top button