ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

इंदौर के बेटमा में ATM लूटने आए थे बदमाश, अलार्म बजा तो भागे

इंदौर   बेटमा में ATM लूटने की नीयत से आए बदमाश गैस कटर से ATM काटने लगे। जिसके चलते शॉर्ट सर्किट से ATM की प्लास्टिक बॉडी ने आग पकड़ ली। आग लगते ही अलार्म बज गया। यह देखकर बदमाश वहां से भाग निकले। लेकिन आग लगने के कारण ATM में रखे 8 लाख रुपए जलकर खाक हो गए। ATM मशीन में दो ट्रे में 18 लाख रुपए रखे थे। इसमें से एक ट्रे में रखे 8 लाख रुपए जल गए। दूसरी ट्रे में रखे 10 लाख रुपए पूरी तरह सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई।

बेटमा TI संजय शर्मा ने बताया कि घटना रात करीब 3 बजे की है। चोर जीवन ज्योति कॉलोनी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM में चोरी करने की नीयत से घुसे थे। जब वे गैस कटर से मशीन को काट रहे थे, तभी अचानक आग लग गई।

आग के कारण ATM में लगा अलार्म बज गया। बैंक के मुंबई ऑफिस से स्थानीय अधिकारियों को मैसेज देकर मौके पर भेजा गया। बैंक अफसरों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम ने आसपास रखे पानी से आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच ATM में रखे 8 लाख रुपए जल गए।

CCTV में दिखे 2 बदमाश

ATM काटने के पहले 2 बदमाश अंदर आते दिख रहे हैं। जो अंदर लगे कैमरे बंद कर रहे थे। TI के मुताबिक इस वारदात में प्रदेश के बाहर की गैंग का हाथ होने की बात सामने आ रही है।

Related Articles

Back to top button