ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
बिहार

बिहार में 25 फरवरी से पहले होगी 43 हजार नए शिक्षकों की नियुक्‍ति, सरकार का नया आदेश

बिहार के प्रारंभिक स्कूलों में 94 हजार शिक्षक पदों पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को उनके शिक्षक पात्रता परीक्षा और सेंट्रल शिक्षक पात्रता परीक्षाके प्रमाण पत्रों के आधार पर ही नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने मन बना लिया है और इस प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री की मुहर लगते ही सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को टेट-सीटेट की जांच में सही पाए गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है। नियुक्ति पत्र 25 फरवरी से पहले ही दिया जाएगा। सोमवार को शिक्षा सचिव और प्राथमिक निदेशक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी डीईओ के साथ हुई बैठक में इसकी पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया है।

सोमवार की समीक्षा बैठक अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होनी थी और इसके लिए प्राथमिक निदेशक ने पांच एजेंडा तय किया था, जिसमें शीर्ष पर 43 हजार चयनितों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन ही था। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अपर मुख्य सचिव के होने के कारण सचिव असंगबा चुबा आओ की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। सभी जिलों को 12 फरवरी तक चयनितों के टेट-सीटेट प्रमाण पत्रों की जांच पूरी करनी थी और रिपोर्ट मुख्यालय को देनी थी। 43 हजार में से 95 फीसदी की पात्रता की जांच पूर्ण हो चुकी है। जिन 5 फीसदी की बची है, उन्हें भी जल्द सत्यापन का निर्देश दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा आरटीई के तहत सभी निजी प्रारंभिक स्कूलों को संचालन की स्वीकृति अनिवार्य कर दी गई है। 22 जुलाई को विभाग ने ऑनलाइन ई-संबंधन एप लॉन्च किया था। समीक्षा में यह बात सामने आई कि अबतक 26000 निजी स्कूलों ने संबंधन के लिए आवेदन दिया है। जिलों को आगे की प्रक्रिया करने का निर्देश दिया गया। सरकार और शिक्षा विभाग अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र समय पर देने को प्रतिबद्ध है। इसलिए टेट-सीटेट के आधार पर नियुक्ति पत्र देने पर विचार चल रहा है, हम जल्द निर्णय लेंगे। नियुक्ति पत्र बांटने की तारीख भी शीघ्र तय करेंगे।

Related Articles

Back to top button