ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
खेल

टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच कहा-अगर टीका लगवाने के लिए कहा तो ट्रॉफी छोड़ने के लिए तैयार हूँ 

टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने कहा है कि वो कोरोना के टीके के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन कोई उन्हें टीका लगवाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। अगर उनसे जबरन कोरोना का टीका लगवाने को कहा जाता है तो वह ट्रॉफी छोड़ने के लिए तैयार हैं। जोकोविच को इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपेन में खेलने का मौका नहीं मिला था, क्योंकि उन्होंने अब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी और 20 ग्रैंडस्लैम जीत चुके जोकोविच ने कहा कि वे कोरोना वैक्सीन के खिलाफ अभियान में शामिल नहीं हैं, लेकिन वे हर व्यक्ति की आजादी का समर्थन करते हैं। हर इंसान के पास इतनी आजादी होनी चाहिए कि वह खुद इसका चुनाव कर सके कि उसे वैक्सीन लगवानी है या नहीं।

बीबीसी से बातचीत में जोकोविच ने कहा कि अगर विम्बल्डन ओपेन और फ्रेंच ओपेन में खेलने के लिए कोरोना का टीका अनिवार्य किया जाता है और उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए बाध्य किया जाता है तो वे ये दोनों ग्रैंड स्लैम छोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि वो अगर बच्चे होते तो वैक्सीन लगवा चुके होते, लेकिन उन्होंने हमेशा ही इस बात का समर्थन किया है कि हर इंसान के पास यह आजादी होनी चाहिए कि वह क्या अपने शरीर के अंदर लगवाना चाहता है। जब जोकोविच से पूछा गया कि वे और ग्रैंडस्लैम जीतने का मौका क्यों छोड़ रहे हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उनके लिए उनकी आजादी का सिद्धांत ग्रैंड स्लैम या किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा मायने रखता है। वे अपने शरीर के साथ जहां तक संभव है, वहां तक गलत करने से बच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button