ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
उत्तरप्रदेश

यूपी चुनाव की सरगर्मी के बीच अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट के रनवे का निर्माण शुरू, जानें- पहले चरण में कितना होगा खर्च

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच श्रीराम एयरपोर्ट के पहले चरण का कार्य शुरू है। विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बेंगलुरू के कर्मचारी व श्रमिक रनवे निर्माण के लिए प्रारंभिक स्तर पर साफ-सफाई में लगे हैं। 10 से अधिक जेसीबी रनवे के निर्माण में जुटी हैं। एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों की निगरानी में कार्य चल रहा है। कार्य में तेजी लाने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी ने प्रोजेक्ट प्रभारी राजीव कुलश्रेष्ठ समेत चार महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती कर दी है। सबने प्रभार संभाल लिया है। एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट प्रभारी कुलश्रेष्ठ के अनुसार पहले चरण का कार्य लगभग सवा वर्ष में पूरा हो जाएगा। करीब डेढ़ सौ करोड़ पहले चरण में खर्च होगा

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरएससी) के तहत बरेली में तय समय में एयरपोर्ट का निर्माण कराने वाले राजीव कुलश्रेष्ठ को यहां के श्रीराम एयरपोर्ट निर्माण के लिए प्रोजेक्ट प्रभारी पद पर भेजा गया है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम (एटीसी) के टर्मिनल भवन का ठेका नई दिल्ली की एसके इंट्रीग्रेटेड कंपनी को मिला है। कंपनी को एटीसी से जुड़े भवन व बाउंड्रीवाल का निर्माण भी कराना है।

निदेशक लालजी समेत दो सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) की तैनाती पहले ही हो चुकी है। राजकीय हवाई पट्टी का रनवे पहले से 15 सौ मीटर में है। एटीआर-72 वायुयान के लिए 2250 मीटर का रनवे होना चाहिए। पहले चरण में एटीआर -72 वायुयान के लिए रनवे का निर्माण होना है। पर्यावरणीय स्वीकृति मिलने के बाद एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की तैयारी चल रही थी।

इसी बीच निर्वाचन आयोग ने आठ जनवरी को विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी हो जाने के बाद शिलान्यास का इंतजार किए बिना विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने रनवे कार्य शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट का विकास तीन चरणों में किया जाना है। करीब 450 एकड़ भूमि की एयरपोर्ट के लिए जरूरत है, जिसमें से 182 एकड़ भूमि पहले से हवाई पट्टी के नाम थी। श्रीराम एयरपोर्ट के लिए खरीदी गई भूमि नागर विमानन विभाग उत्तर प्रदेश को देने का प्रस्ताव पहले ही जिला प्रशासन भेज चुका है।

Related Articles

Back to top button