ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

Vedant Fashions, CSB Bank, Burger King पर रखें नजर, इंट्राडे में रहेगा जोरदार एक्शन

बाजार के उतार चढ़ाव में आज यानी 16 फरवरी की ट्रेडिंग में कुछ शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है. पॉजिटिव खबर या बेहतर तिमाही नतीजों के चलते ये शेयर आज उछाल दिखा सकते हैं.

Stocks in Focus Today: शेयर बाजार में जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते चढ़ाव जारी है. रूस और यूक्रेन संकट के चलते दुनियाभर के बाजारों में उठापठक है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी है. हालांकि बाजार के इस उतार चढ़ाव में आज यानी 16 फरवरी की ट्रेडिंग में कुछ शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है. पॉजिटिव खबर या बेहतर तिमाही नतीजों के चलते ये शेयर आज उछाल दिखा सकते हैं. अगर आप इंट्राडे में या बेहद शॉर्ट टर्म के लिए किसी बेहतर बेहतर शेयर की तलाश में हैं तो इन पर नजर रख सकते हैं. हमने यहां ऐसे ही कुछ शेयरों की लिस्ट दी है, जिनमें Vedant Fashions, CSB Bank, Wheels India, Burger King India, Torrent Power, Tech Mahindra, Redington India, Bharat Dynamics जैसे शेयर शामिल हैं. अगर आप इंट्राडे में पैसे लगाकर कमाई करना चाह रहे हैं तो इन शेयरों पर नजर बनाए रख सकते हैं.

Vedant Fashions

आज मान्यवर की पैरेंट कंपनी Vedant Fashions का स्टॉक बाजार में लिस्ट होगा. आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस 866 रुपये था, वहीं इश्यू को 2.57 गुना सब्सक्रिप्सन मिला था. हालांकि रिटेल पोर्सन पूरा नहीं भर पाया है. आज शेयर की फ्लैट लिसिटंग रहने की उम्मीद है.

CSB Bank Ltd.

CSB Bank Ltd. में FIIs ने अपनी बढ़ाकर 5.72 फीसदी कर ली है. जबकि म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी बढ़कर 9.23 फीसदी हो गई है.

Wheels India

रेटिंग एजेंसी ICRA ने Wheels India के आउटलुक को स्टेबल रखा है. लेकिन बैंक लाइंस के लिए अपनी लॉन्ग टर्म रेटिंग को डाउनग्रेड करते हुए ‘A’ से घटाकर ‘A-‘ कर दिया है. रेटिंग एजेंसी ने बैंक लाइंस के लिए अपनी शॉर्ट टर्म रेटिंग को पहले के ‘ए1’ से घटाकर ‘ए2+’ कर दिया है.

Burger King India

Burget King के शेयरों में भी आल हलचल रह सकती है. कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट इश्यू बंद किया है और QIB के जरिए फंड जुटाने के लिए 129.25 रुपये प्रति शेयर इश्यू प्राइस तय किया है. यह फ्लोर प्राइा 136.05 रुपये से 5 फीसदी डिस्काउंट पर है.

Torrent Power

कंपनी ने स्पेशल परपज व्हीकल विजुअल परसेप्ट सोलर प्रोजेक्ट्स में 100 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण का ट्रांजेक्शन पूरा कर लिया है. अधिग्रहण टोरेंट पावर और ब्लू डाइमंड प्रॉपर्टीज और बलरामपुर चीनी मिल्स के बीच शेयर खरीद समझौते के अनुसार किया गया था.

Tech Mahindra

आईटी दिग्गज Tech Mahindra के शेयरों में भी एक्शन देखने को मिल सकता है. कंपनी को जियोमैटिक में 80 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी मिल गई है. यह हिस्सेदारी सब्सिडियरी के जरिए खरीदी जाएगी.

Redington India

निवेशक Marina IV (सिंगापुर) Pte Ltd ने 11 फरवरी को ओपेन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए कंपनी में 2.14 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी बेची है. कंपनी में अब उसकी हिस्सेदारी 5.36 फीसदी से घटकर 3.22 फीसदी हो गई है.

Related Articles

Back to top button