ब्रेकिंग
झारखंड के गढ़वा में डायन-प्रथा को लेकर खौफनाक वारदात: फरार चल रहे सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल रांची के पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह ने फ्लैट में लगाई फांसी: 8 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद, रिम्स में... रांची-टाटा हाईवे (NH-33) पर भीषण सड़क हादसा: रामपुर के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला समेत ... रांची में मटन-शराब पार्टी में खूनी विवाद: पैग बनाने को लेकर चले लात-घूंसे और गोलियां, युवक रिम्स में... पलामू में हथियार के साथ रील बनाने वाले युवाओं पर पुलिस का शिकंजा: 29 से अधिक हथियार जब्त, सूचना पर इ... रांची के बरियातू में देर रात पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक के पेट में लगी गोली, रिम्स ट्रॉ... झारखंड में बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव: 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 1 सितंबर को भी झम... पलामू की बटाने नदी में पिकनिक मनाने गए बिहार के 3 दोस्त डूबे: 2 की मौत, NDRF ने निकाला तीसरा शव राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ...
खेल

आईसीसी ने महिला विश्व कप की पुरस्कार राशि बढ़ाई 

दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसी) ने आगामी महिला विश्व कप के लिए पुरस्कार राशि बढ़ा दी है। अब महिला विश्व कप विजेता टीम को 13 लाख 20 हजार डॉलर (9.93 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिलेगी। यह साल 2017 में इंग्लैंड में हुए विश्व कप की राशि से दोगुनी है। आईसीसी ने इस बात की जानकारी दी है। उसके अनुसार इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि में 75 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली आठ टीमों के बीच 35 लाख डॉलर की इनामी राशि बांटी जाएगी, जो पिछले टूर्नामेंट की तुलना में 15 लाख डॉलर अधिक है। अब टूर्नामेंट की उप-विजेता टीम को छह लाख डॉलर की इनामी राशि मिलेगी, जो 2017 में मिली राशि से दो लाख 70,000 हजार डॉलर अधिक है। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को तीन-तीन लाख डॉलर मिलेंगे जबकि ग्रुप चरण से बाहर होने वाली चार टीमों में से प्रत्येक को 70 हजार डॉलर की राशि मिलेगी, जो पिछले टूर्नामेंट के 30 हजार डॉलर की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा है। ग्रुप चरण में जीत दर्ज करने वाली प्रत्येक टीम को सात लाख डॉलर की राशि में से प्रत्येक जीत के लिए 25 हजार डॉलर मिलेंगे।
न्यूजीलैंड में होने वाले आगामी विश्व कप में कुल 28 ग्रुप मुकाबले होंगे, जो राउंड रॉबिन प्रारूप में खेले जाएंगे. सभी आठ टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ एक बार खेलने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Back to top button