ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

जम्मू-कश्मीर एसआईए ने जमात प्रमुख, 6 अन्य से पूछताछ की

श्रीनगर| जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने गुरुवार को स्थानीय जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख और संगठन के छह अन्य सदस्यों से पूछताछ की।

आतंकवाद और अलगाव से संबंधित मामलों की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर में हाल ही में बनाए गए एसआईए द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि ‘अमीर’ (अध्यक्ष) और प्रतिबंधित संगठन के छह अन्य सदस्यों से पूछताछ की गई है।

बयान के अनुसार, “एसआईए ने प्रतिबंधित जमात से जुड़े लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों को तलब किया था और विभिन्न गैरकानूनी गतिविधियों के संबंध में उनसे आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई।”

बयान में कहा गया है, “विदेशी फंडिंग और विदेशी संचालन के अलावा, उनसे जम्मू-कश्मीर के अंदर और बाहर जमात-ए-इस्लामी की गतिविधियों के बारे में पूछताछ की गई।”

बयान के अनुसार, “सवालों में जमात की संपत्तियां का मामला शामिल रहा, जिनका उग्रवादी फंडिंग से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध है। माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति ब्रिटेन, कनाडा, बहरीन आदि सहित विदेशों में हुई है।”

बयान में आगे कहा गया है, “आज (गुरुवार) की पूछताछ जमात से संबंधित मामले की जांच है, जो मूल रूप से पुलिस स्टेशन बटमालू श्रीनगर, कश्मीर में दर्ज है, अब एजेंसी द्वारा जांच की जा रही है।”

बयान में कहा गया है, “संगठन के विदेशी अभियानों के आलोक में प्रतिबंधित जमात के हालिया वीडियो और प्रेस विज्ञप्ति के बारे में भी पूछताछ की गई।”

संगठन के जिन नेताओं से पूछताछ की गई, उनमें अब्दुल हामिद गनी (आखिरी सेवारत अमीर जमात), अब्दुल सलाम डग्गा (अमीर, तहसील उत्तरी श्रीनगर), पीर अब्दुल रशीद (रुक्न-ए-जमात), मुजफ्फर जान (सदस्य), तारिक अहमद हारून (कार्यवाहक, जमात के कार्यालय के अंतिम प्रभारी) और मोहम्मद यूसुफ शेख (रुक्न-ए-जमात) शामिल हैं।

उपरोक्त के अलावा, कुछ अन्य सहयोगियों को भी एसआईए द्वारा तलब किया गया था।

Related Articles

Back to top button