ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के संकेत कारण, 25 हजार पक्षियों को मारने का दिया आदेश

महाराष्ट्र | के ठाणे  जिले के शाहपुर तहसील  के वेहलोली गांव में एक पोल्ट्री फार्म में लगभग 100 मुर्गियों की अचानक मौत हो गई। ठाणे के डीएम और कलेक्टर राजेश जे. नार्वेकर  के अनुसार बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए उनके नमूने पुणे की एक प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। जिला पशुपालन विभाग को संक्रमण को नियंत्रित करने के उपाय बताते हुए कलेक्टर राजेश जे. नरवेका कहा कि अगले कुछ दिनों में प्रभावित पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले करीब 25,000 पक्षियों को मार दिया जाएगा। जिससे बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में ठाणे के शाहपुर तालुका के वेहलोली में 300 से अधिक मुर्गियां बर्ड फ्लू से संक्रमित हो चुकी हैं। जिसे देखते हुए पशुपालन विभाग ने तत्काल एक किलोमीटर के दायरे में कम से कम 15,000 पक्षियों को नष्ट करने का अभियान शुरू किया है। पशुपालन विभाग का कहना है कि नागरिक अफवाहों पर विश्वास न करें। वेहलोली में एक सोसायटी के शेड में देशी मुर्गियां और बत्तख अचानक मर रहे थे। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। मुर्गियों के रक्त के नमूने 11 फरवरी को पुणे में रोग जांच विभाग को जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट में बर्ड फ्लू के संकेत दिख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button