ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

अमृतसर जा रहे विस्तारा के विमान आई तकनीकी खराबी, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Delhi News: दिल्ली से अमृतसर जा रहे विस्तारा के विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद, विमान को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा.

Amritsar Flight News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) से अमृतसर (Amritsar) जा रहे विस्तारा (Vara) के एक विमान में गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी आने के बाद, विमान को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Indira Gandhi International Airport) पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा. आईजीआई (IGI) से अमृतसर (Delhi to Amritsar) के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में 146 यात्री सवार थे. टर्मिनल नंबर 2 के रनवे नंबर 28 पर आपात स्थिति की घोषणा की गई.

उड़ान भरने के तुरंत बाद, पायलट ने खराबी का पता लगाया और तुरंत हवाईअड्डा प्राधिकरण से संपर्क किया. एक आपातकालीन अलार्म बजाया गया और पुलिस और दमकल विभाग जैसी एजेंसियों को सेवा में लगाया गया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सुबह 10.15 मिनट पर आपात लैंडिंग के संबंध में फोन आया. उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है. दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें एक फोन आया और दमकल की छह गाड़ियों को IGI भेजा गया.

Technical snag detected on Vara flight UK 697 operating Delhi to Amritsar today. As precautionary step, pilots decided to turn back&landed safely at IGI Airport.Another aircraft was immediately arranged to fly pax to Amritsar which took off post a technical inspection: Vara pic.twitter.com/Z2cmH2u2mS— ANI (@ANI) February 17, 2022
Vara के प्रवक्ता ने दिया यह बयानवहीं विस्तारा के एक प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली से अमृतसर जाने वाली फ्लाइट यूके 697 में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली. प्रवक्ता ने कहा कि एहतियाती कदम के तौर पर पायलटों ने वापस लौटने का फैसला किया और अंतरराष्ट्रीय गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की.

एयरलाइन के मुताबिक यह इमरजेंसी लैंडिंग नहीं बल्कि ऐहतियात के तौर पर लैंडिंग थी. यात्रियों को अमृतसर ले जाने के लिए एक अन्य विमान का इंतजाम किया.तकनीकी जांच के बाद विमान ने दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरी. प्रवक्ता ने कहा, “यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है. हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी  प्राथमिकता है.”

Related Articles

Back to top button