ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
छत्तीसगढ़

युवक ने अपनी बहन को वीडियो कॉल करके गले में फंदा डाला और खुदकुशी कर ली 

जशपुर जिले का 25 साल का रिजवान अपनी बहन को वीडियो कॉल करके मैं मर जाऊंगा यही बातें कह रहा था। दूसरी तरफ बहन, चीख रही थी भाई को समझाने की कोशिश कर रही थी। पलंग पर कुर्सी रखकर तैश में आकर रिजवान पंखे से फंदा बांध रहा था और अपनी गर्दन उसमें डाल चुका था, तभी उसका पैर फिसला कुर्सी पलंग से नीचे गिर गई। फंदा गर्दन में कस गया, वहीं युवक की मौत हो गई।

यह मंजर एक बहन अपनी आंखों से वीडियो कॉल पर देखती रह गई, चंद सेकंड्स में सब कुछ तबाह हो गया। बहन  ने अपने घर वालों को बताया। उसे लगा था भाई मजाक कर रहा है, उसे डरा रहा है, मगर अब सब खत्म हो गया। भाई की मौत देख चुकी बहन ने परिजनों और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी लोग जब तक घर आते, रिजवान की जान जा चुकी थी। ये वारदात पत्थलगांव के बिलाइटांगर इलाके की है। वार्ड नंबर 11 में रहने वाला रिजवान शराब के नशे में था। गुरुवार को नशे की हालत में रिजवान ने सुसाइड की धमकी देते हुए अपनी बहन को वीडियो कॉल किया था और उसके बाद यह घटना हुई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने किसी प्रकार के तनाव और पैसों की दिक्कत जैसी बातों से भी इंकार किया। पुलिस का कहना है कि परिजनों से इस घटना क्रम के बारे में बयान लिए जाएंगे, पोस्टमार्टम से भी मौत के कारणों का पता लगेगा।

Related Articles

Back to top button