ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

छतरपुर में पुजारी ने चमत्कार दिखाने के नाम पर उलझाकर दुष्कर्म का आरोप

छतरपुर   एक पुजारी ने महिला के साथ रेप कर दिया। खजुराहो पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि ब्रह्मेश्वर धाम के पुजारी लवलेश तिवारी ने उसके साथ गलत काम किया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे शादी के कई साल बाद भी संतान नहीं हो रही थी। उसके पति उसे संतान की चाह में ब्रह्मेश्वर धाम के पुजारी के पास ले गए थे।

महिला का आरोप है कि पुजारी ने सभी को कमरे (धाम) से बाहर निकाल दिया और उसे अंदर बुलाया। उसके पति को झाड़-फूंक का सामान लाने के लिए भेज दिया था। फिर झाड़-फूंक के लिए महिला से कपड़े निकालने के लिए कहा। इसके बाद दुष्कर्म करने लगा।

चमत्कार दिखाकर सुर्खियों में आया

टीआई याकूब खान के अनुसार खजुराहो के लखेरी गांव में ब्रह्मेश्वर धाम का पुजारी पिछले कुछ महीने से अपने चमत्कारों के कारण सुर्खियों में था। वह धाम पर पहुंचने वाले हर पीड़ित को चमत्कार दिखाता था। यही कारण है कि लोग उसकी ओर आकर्षित होने लगे।

पति बोला- पत्नी बीमार रहती थी

महिला के पति का कहना है कि मेरी पत्नी बीमार रहती थी। मैं बाबा के पास धाम पर गया था तो उन्होंने झाड़-फूंक का कुछ सामान लाने के लिए कहा। मैं सामान लेकर मंगलवार को वहां गया था। वहां भीड़ ज्यादा थी तो उनसे मिल नहीं सका। मैं बुधवार को पत्नी के साथ पहुंचा, तब बाबा ने मुझे कुछ और सामान लेने के लिए बाहर भेज दिया। इस दौरान उसने गलत काम किया।

महिला ने गुरुवार को थाने पहुंचकर बाबा के खिलाफ शिकायत की। एसडीओपी मनमोहन बघेल और खजुराहो टीआई याकूब खान ने लवलेश तिवारी से 6 घंटे तक थाने में पूछताछ की। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग थाने के बाहर जमा होकर जमकर हंगामा करने लगे।

बाबा के साथियों ने बताई दूसरी कहानी

बाबा के साथ रहने वाले लोगों ने बताया कि महिला दोपहर 3 बजे आई थी। बाबा ने उसे 4 बजे बुलाया। धूप के साथ जो और सामान लगना था उसने सामने लगाया। फिर वह चली गई। इस दौरान करीब 250 लोग मौजूद थे। जैसा महिला बता रही है, वैसा कुछ भी नहीं हुआ। महिला का कहना है कि घटना रात 10 बजे की है। जबकि, रात में 10 बजे वहां कोई भी नहीं रहता। हम लोग 24 घंटे महाराज के साथ रहते हैं।

महिला के मेडिकल के बाद आगे कार्रवाई

पुलिस ने मामले में देर रात FIR दर्ज कर ली है। पुलिस महिला का मेडिकल करा रही है। डीएसपी शशांक जैन का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button