ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
मनोरंजन

मॉडर्न लव तीन भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में लॉन्च होगी 

इस साल आप प्रेम से सराबोर होने वाले हैं क्योंकि अमेजन प्राइम वीडियो ने आज इंटरनेशनल हिट सीरीज, मॉडर्न लव के लोकल एडॉप्टेशन की घोषणा की। तीन भारतीय भाषाओं – हिंदी, तमिल और तेलुगु में लॉन्च हो रही इस सीरीज़ का नाम मॉडर्न लव: मुंबई, मॉडर्न लव: चेन्नई और मॉडर्न लव: हैदराबाद होगा। सीरीज में इसी नाम के कॉलम से कहानियों का एडप्टेशन होगा। हर एपिसोड को दर्शकों को अनेक मानवीय जज्बातों की कहानियों के माध्यम से प्यार की तलाश के एक दिलकश सफर पर ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें प्यार व रोमांस से लेकर सेल्फ-लव, फैमिली लव, दोस्तों के प्रति प्यार और दूसरों की अच्छाई की वजह से उभरने वाले प्यार की कहानियां शामिल हैं। एंथोलॉजी सीरीज 2022 में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिलीज होने वाली है।
अमेजन स्टूडियोज के हेड ऑफ लोकल ओरिजिनल्स जेम्स फैरेल ने कहा, “प्यार कोई सीमा(बंधन) नहीं जानता, यह एक यूनिवर्सल लैंग्वेज है जिसको सभी समझते हैं। मॉडर्न लव अपने अलग-अलग फॉर्म में प्यार की एक सीरीज है। हमने देखा है कि दुनिया भर के दर्शकों ने हमारे यूएस शो की कहानियों को सराहा है और हमें लगता है कि सीरीज में भारत की विविध संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। हमें विश्वास है कि उसी तरह इंडियन एडाप्टेशन हमारे ग्राहकों को पसंद आएगी।”
अमेजन प्राइम वीडियो की हेड ऑफ इंडिया ओरिजिनल्स, अपर्णा पुरोहित ने कहा, “भारत प्रेम की धरती है – और अपने इंडियन एडाप्टेशन के साथ यहां की प्रेम कहानियों को भारत और दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। यह सीरीज कई भाषाओं में बनाई जाएगी, जो प्यार के अनगिनत रंगों की पड़ताल करेगी। भले ही दिल को छू लेने वाली ये कहानियां न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रसिद्ध कॉलम से एडाप्ट की गई हैं, लेकिन मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद जैसे मेट्रोपॉलिटन शहरों के परफेक्ट कैनवास के साथ दिल से ये भारतीय हैं। हम भारत और दुनिया भर में अपने ग्राहकों तक इन अविश्वसनीय कहानियों को पेश करने को लेकर वास्तव में एक्साइटेड हैं।
द न्यू यॉर्क टाइम्स में मॉडर्न लव के एडिटर डेनियल जोन्स ने कहा: “भारत एक ऐसा देश है जहां प्रेम, विभिन्न रूपों में अपने सांस्कृतिक ताने-बाने के केंद्र में है। प्रेम की इन कहानियों को शो के इंडियन वर्जन के लिए एडाप्ट किया जा रहा है, यह देखना रोमांचक और सम्मान की बात है। मॉडर्न लव को दुनिया भर में मिली तारीफों से हम रोमांचित हैं। ये इंडियन एडाप्शंस हमारे अपने तरीके से हैं…. ये भारत के लिए एक छोटा सा प्रेम पत्र है…साथ ही एक जज्बात के रूप में प्रेम की यूनिवर्सल अपील के लिए एक टेस्टामेंट है।

Related Articles

Back to top button