ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
व्यापार

एयरलाइन इंडिगो के को-फाउंडर और डायरेक्टर राकेश गंगवाल का बोर्ड से इस्तीफा

बजट एयरलाइन इंडिगो के को-फाउंडर और डायरेक्टर राकेश गंगवाल ने बोर्ड से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। गंगवाल ने बोर्ड से नॉन-एग्जीक्यूटिव, नॉन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर इस्तीफा दिया है। गंगवाल लगभग 5 साल में अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे कम करेंगे। बोर्ड को उनका लेटर उनके पार्टनर राहुल भाटिया के MD का पद संभालने के दो हफ्ते बाद मिला है। 4 फरवरी को इंडिगो के बोर्ड ने राहुल भाटिया को मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी थी। राहुल के साथ राकेश गंगवाल का लंबे समय से विवाद रहा है। बोर्ड के लिखे लेटर में गंगवाल ने कहा, ‘मैं 15 साल से भी ज्यादा वक्त से कंपनी का शेयरहोल्डर रहा हूं। एक दिन अपनी होल्डिंग्स को डाइवर्सिफाई करने के बारे में सोचना नेचुरल है। अगले पांच साल में मेरा लक्ष्य धीरे-धीरे अपनी इक्विटी हिस्सेदारी में कमी लाना है किसी भी अन्य प्लान की तरह भविष्य के डेवलपमेंट मेरी मौजूदा सोच को प्रभावित कर सकते हैं।’ इंडिगो को ऑपरेट करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड है। बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन में गंगवाल और उनके परिवार की 36.61% हिस्सेदारी है। वहीं भाटिया परिवार की कंपनी में लगभग 38% हिस्सेदारी है।

Related Articles

Back to top button