ब्रेकिंग
PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व... Voter List Revision 2026: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ऐलान BRICS Foreign Ministers Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा... Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार Delhi News: दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
मनोरंजन

खुशाली कुमार ने मोशन पिक्चर ट्रैक ‘धोखा’ के लिए पार्थ समथान किया स्टाइल 

लव इज़ इन दी एयर और भूषण कुमार का टी-सीरीज मोशन पिक्चर ट्रैक ‘धोखा’ भी इसी बात का सबूत है। इस ट्रैक में खूबसूरत और टैलेंटेड खुशाली कुमार को फीचर किया गया हैं, जो एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी वर्सेटिलिटी को और भी निखारती हुई नज़र आ रही हैं। इस ट्रैक को राजस्थान के बैकड्रॉप में शूट किया गया है, जिसमें वे ऑथेंटिक राजस्थानी अटायर और मेकअप में एकदम रियल लग रही हैं। ऐसे में खूबसूरत लोकेशंस से लेकर एथनिक अटायर तक सब कुछ खुशाली पर खूब जच रहा हैं और इस ट्रैक के हर सीन में वो किसी हूर परी और बेहतरीन एक्ट्रेस से कम नहीं लग रहीं है।

एक्ट्रेस खुशाली कुमार जो हमेशा अपने परफॉर्मेंस से सभी को इम्प्रेस करने में कामयाब रहीं है, उन्हें अपने ग्रेट सेंस ऑफ स्टाइलिंग के लिए भी जाना जाता हैं। शायद इसलिए उन्होंने अपने मोशन पिक्चर ट्रैक ‘धोखा’ में इस बात का खास ख्याल रखा कि इस गाने में पहना गया उनका हर आउटफिट ऑथेंटिक हो और बैकड्रॉप के साथ पर्फेक्टली मैच करे। एक परफेक्शनिस्ट होने के नाते खुशाली, राजस्थानी लड़की के अपने कैरेक्टर के लिए उसकी तह तक गई ताकि कपड़ों से लेकर उनका मेकअप सुबकुछ रियल और परफेक्ट लगे।

इस ट्रैक में खुशाली के लहंगे पर मिरर वर्क किया गया है और ट्रेडिशनल बंदिनी ड्रेसेज पहने नज़र आ रही हैं जिसे देखने के बाद ये कहना बिल्कुल गलत नही होगा कि उन्होंने अपने हर लुक को बेहद ग्रेसफुली कैरी किया हैं। वैसे सिर्फ अपने लिए ही नहीं, उन्होंने अपने कोस्टार पार्थ समथान को भी स्टाइलिंग में हेल्प की है ताकि वहां के लोकल्स के साथ उनकी ट्रेडिशनल प्रिंटेड शर्ट और उनका मेकअप मैच हो सके। एक्ट्रेस ने हर जगह इस बात का ध्यान रखा है कि ट्रैक के लिए सब कुछ एप्ट हो। इतना ही नहीं खुशाली ने दागने भी खुद ही चूज़ किए, जिसमें ऑथेंटिक सिल्वर नेकपीस, माथे की बिंदिया और नोज़रिंग शामिल थे, यही वजह है कि ट्रैक में उन्हें देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था।

खुशाली कुमार कहती हैं, ‘मैं एक राजस्थानी लड़की की भूमिका निभा रही थी और मैं कैरेक्टर की स्किन में उतरना चाहती थी। स्थानीय क्षेत्र को एक्सप्लोर करते समय मुझे यह समझने और सीखने में मदद मिली कि मेरा रूप कैसा होना चाहिए, इस तरह मैंने न केवल अपने लिए इनपुट दिए बल्कि पार्थ के पहनावे को पृष्ठभूमि से मैच करने के लिए एप्ट राजस्थानी वाइब दिए। मैंने सुनिश्चित किया कि हमारा लुक हमारे पात्रों के साथ न्याय करे। एक समय ऐसा था जब मैंने क्षेत्र में एक आदिवासी महिला को काले डॉट्स के साथ देखा था उसके चेहरे पर उसकी आंखों के पास और ठुड्डी पर पेंट किया हुआ था और अपने मेकअप कलाकारों को समझाकर इसे मैंने अपने लुक में शामिल किया ।’

भूषण कुमार की टी-सीरीज आपके लिए अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया ‘धोखा’ लेकर आई है, जिसमें मनन भारद्वाज का संगीत और गीत हैं। इस ट्रैक में खुशाली कुमार, पार्थ समथान और निशांत दहिया को फीचर किया गया। साथ ही मोहन एस वैराग ने इस गाने को डायरेक्ट किया , जिसका मज़ा अब आप टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर देखकर उठा सकते है।

Related Articles

Back to top button