ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मध्यप्रदेश

PM ने कहा- कचरे से ‘कंचन’ बनाने के अभियान का हो रहा असर; शिवराज सरकार 5 रु. प्रति किलो गोबर खरीदेगी

इंदौर  स्वच्छता में देश में 5 बार परचम फहराने वाले इंदौर शहर में आज एशिया के सबसे बड़े CNG ‘गोबर धन’ प्लांट का शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण किया। PM मोदी ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा- हम जब छोटे थे, तब इंदौर का नाम आते ही सबसे पहले देवी अहिल्या बाई होल्कर, महेश्वर और उनके सेवाभाव का ध्यान जरूर आता था।

PM ने कहा कि समय के साथ इंदौर बदला। ज्यादा अच्छे के लिए बदला, लेकिन देवी अहिल्या की प्रेरणा को कभी खोने नहीं दिया। उनका नाम आते ही आज इंदौर के लिए मन में आता है ‘स्वच्छता’। मैं इंदौर के हर सफाईकर्मी को आदर पूर्वक प्रणाम करता हूं। इस कोरोनाकाल में आपने सफाई को दुरुस्त न रखा होता तो न जाने क्या होता। मेरी बाल सेना ने भी बड़ी मदद की है। वे अपने दादा-नाना से कहते हैं कचरा यहां मत फेंको।

कचरे और गोबर से लोगों को अतिरिक्त आय होगी

PM मोदी ने कहा- बेसहारा मवेशियों से होने वाली परेशानी भी इस गोबर धन प्लांट से कम हो जाएगी। गोबर धन योजना यानी कचरे से ‘कंचन’ बनाने के अभियान का असर हो रहा है। कचरे और गोबर से गैस बनेगी। इससे लोगों को आय भी होगी। इसकी जानकारी जितने ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले वो उतना ही अच्छा है। इस प्लांट से CNG के साथ ही 100 टन जैविक खाद भी रोज निकलेगी। CNG से प्रदूषण कम होगा। जीवन जीने में सुविधा बढ़ेगी। हमारी धरती मां को भी नया जीवन मिलेगा। हमारी धरती का कायाकल्प होगा।

PM मोदी ने कहा कि- मैं अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का भी जिक्र करूंगा। मुझे प्रसन्नता है कि काशी में देवी अहिल्या की सुंदर प्रतिमा रखी गई है। जब लोग काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जाएंगे तो इनके भी दर्शन करेंगे।

कोयले के कारखानों में पराली का उपयोग

PM ने कहा- एक और बात पराली की है। इससे हमारे लोग परेशान हो रहे हैं। हमने एक फैसला किया है कि कोयले से चलने वाले बिजली कारखानों में पराली का उपयोग किया जाएगा। इससे किसानों को अतिरिक्त आय होगी। प्रदूषण भी कम होगा। हमने सोलर पावर में दुनिया के पांच देशों में जगह बना ली है। इंदौर की जागरूक बहनों ने कूड़े के प्रबंधन को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है। इंदौर के लोग इसे 6 हिस्सों में अलग-अलग करते हैं, जिससे कूड़े की प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग हो सकती है। ये अपने आप में देश की बड़ी सेवा है।

इंदौर का प्रयास दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा

LIFE यानी ‘लाइफ फॉर एन्वायर्नमेंट ये देश अपने हर सफाईकर्मी का ऋणी है। हम नियमों का पालन करके और कचरा न फैलाकर उनकी मदद कर सकते हैं। गीले कचरे के निष्पादन का आपका ये प्रयास बहुत ही अहम है। शहर में घरों से निकला गीला कचरा हो, गांव में पशुओं खेतों से मिला कचरा हो, ये सब गोबर धन ही है। शहर के कचरे और पशुधन से गोबर धन, फिर गोबर धन से स्वच्छ ईंधन और फिर ईंधन से ऊर्जा धन। ये शृंखला जीवन धन का निर्माण करती है। इस शृंखला की प्रत्येक कड़ी कैसे एक दूसरे से जुड़ी हुई है, उसके लिए इंदौर का ये प्लांट प्रेरणा देगा। देश के 75 शहरों में इस तरह के प्लांट बनाने पर काम किया जा रहा है। इंदौर का ये प्रयास दूसरे राज्यों को भी प्रेरणा देगा। ये अभियान भारत के शहरों को स्वच्छ और प्रदूषण रहित बनाने ग्रीन एनर्जी की दिशा में बहुत मदद करेगा। अब ताे देश के गांवों में भी हजारों की संख्या में गोबर धन बायो गैस प्लांट लगाए जा रहे हैं।

​​​​​प्लांट से युवाओं को मिलेगी ‘ग्रीन जॉब्स’

उन्होंने कहा कि एक अनुमान है कि इस प्लांट से बनने वाली CNG से करीब 400 बसें चलेंगी। सैकड़ों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। यानी ये ग्रीन जॉब्स को भी बढ़ाने में मददगार होगा। किसी भी चुनौती से निपटने के दो तरीके हैं। पहला उसका तत्कालीन समाधान कर दिया जाए। दूसरा उसको स्थाई समाधान मिले। हमारी सरकार ने बीते सात साल में स्थाई समाधान किए हैं। अब हमारा लक्ष्य शहरों को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करने का है। पहले देव गुराड़िया में भी कचरे का पहाड़ होता था। हर इंदौरवासी को इससे दिक्कत थी, लेकिन इंदौर नगर निगम ने इसे बदल दिया।

इंदौर को वाटर प्लस होने की उपलब्धि हासिल

PM मोदी ने कहा- इंदौर ने हाल ही में वाटर प्लस होने की उपलब्धि हासिल की है। ये भी अन्य शहरों को प्रेरणा देने वाला कदम है। सरकार का प्रयास है कि भारत के ज्यादा से ज्यादा शहर वाटर प्लस बनें। इसके लिए स्वच्छ भारत अभियान पर जोर दिया जा रहा है। हमारे पास तेल के कुएं तो नहीं हैं। पेट्रोलियम के लिए हमें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन बायो फ्यूल के लिए हमारे पास बहुत कुछ है। 2014 में 40 करोड़ लीटर सप्लाई होता था। आज 300 करोड़ से ज्यादा इसकी सप्लाई हो रही है।

5 रुपए किलो गोबर खरीदेगी सरकार: शिवराज सिंह

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि, वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड एंड वन नरेंद्र मोदी… जब सब ये कहते हैं तो हमारा सीना गर्व से फूल जाता है। यह भारत की प्रगति का गौरव काल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, वेस्ट टु बेस्ट का मंत्र भी प्रधानमंत्री ने दिया। मध्यप्रदेश इस पर अमल कर रहा है। इंदौर का CNG प्लांट इसी का परिणाम है। पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाकर ‘मैं भी झोलाधारी इंदौर’ अभियान शुरू किया जा रहा है। CNG प्लांट में गोबर का इस्तेमाल भी किया जाएगा। ये गोबर हम आसपास के गांव से 5 रुपए प्रति किलो खरीदेंगे। मध्यप्रदेश में सोलर एनर्जी, बॉयो एनर्जी पर भी काम चल रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए MP में अंकुर अभियान चलाया जाएगा। मैं भी रोज एक पेड़ लगा रहा हूं। अब प्रदेश में 6000 लोग रोज एक पेड़ लगा रहे हैं।

इंदौर स्वच्छता में इतिहास रचेगा: नरोत्तम

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में एक मंदिर जाते हुए झाड़ू उठाई थी। तब किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि इंदौर स्वच्छता में इतिहास रचेगा। इंदौर ने इस मामले में इतिहास रच दिया है।

इंदौर अद्भुत काम करता है : सिलावट

मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि इंदौर जब भी काम करता है अद्भुत करता है। इसका श्रेय इंदौर की जनता को जाता है। स्वच्छता की बात प्रधानमंत्री ने की थी, लेकिन इसे इंदौर की जनता के साथ हम सब मिलकर पूरा किया है। आने वाले सालों में फिर कोई अदभुत काम मिलकर करेंगे।

NIIF ने वैल्यू बेस्ड प्रोजेक्ट्स को सराहा

कार्यक्रम में नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) के प्रबंध निदेशक सुजॉय बोस ने ऑनलाइन उद्बोधन दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत को लेकर इंदौर को लीडर बताया। इंदौर के वैल्यू बेस्ड प्रोजेक्ट्स को सराहा और सिस्टम तारीफ की। उन्होंने कहा कि 2000 कर्मचारी लगातार वेस्ट को कलेक्ट कर उस पर काम कर रहे हैं।

विश्व का सबसे बड़ा प्लांट : शंकर लालवानी

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि यह प्लांट एशिया का नहीं, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा प्लांट बन जाएगा। इस पर अधिकारी रिसर्च कर रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले से स्वच्छता को लेकर आह्वान किया था। उसे शहरवासियों ने पूरा किया है। इंदौर को स्वच्छता में जब पांचवीं बार अवार्ड मिल रहा था तो PM ने लगातार पांच बार मेरी पीठ थपथपाई थी। उन्होंने बताया था कि कचरे से भी पैसा कमाया जा सकता है। 98 प्रतिशत गीला कचरा शुद्ध है। इससे अच्छी क्वालिटी की गैस बनेगी। इंदौर की देशभर में तारीफ होती है। कचरा जलने से रोकने पर एयर क्वालिटी बेहतर हुई है। अब बसों से भी कम होगा प्रदूषण।

Related Articles

Back to top button