ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
छत्तीसगढ़

शिक्षा शेरनी का वह दूध है जिसे जो जितना पिएगा उतना ही दहाड़ेगा : आईजी डांगी

बिलासपुर । इंटर स्कूल टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आई. जी रतन लाल डांगी ने किया। आज प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने, होली क्रॉस स्कूल लाल खदान में आयोजित इंटर स्कूल टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन करते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने कहा, स्वस्थ शरीर के लिए खेल आवश्यक है, लेकिन जीवन में कैरियर बनाने के लिए पढ़ाई भी उतनी ही आवश्यक है। शिक्षित होना अनिवार्य है बाबा साहब अंबेडकर ने शिक्षा को लेकर कहा था कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो जितना पिएगा उतना ही दहाड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभयनारायण राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चौकसे ग्रूप इंजीनियरिंग कालेज, जे.के.इंजीनियरिंग कालेज और हॉली क्रास स्कूल जैसे शैक्षणिक संस्थान के लालखदान, ढेंका, महमंद में आने से इस इलाके की तस्वीर बदल रही है। यहां के नौजवान पढ़ाई एवं खेल के प्रति जागरूक हो रहे हैं, यह इलाका अपनी छवि बदले का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गिरिराज (एच.ओ.डी.,जे.के कॉलेज), अविनाश सेठी महासचिव कराटे एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, भुनेश्वर धीरज रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय जीत के साथ तिरंगे को सलामी देते हुए किया गया। ततपश्चात पहला मैच सेंट. फ्रांसिस एवं महर्षि विद्या मन्दिर के बीच खेला गया। जिसमे सेंट फ्रांसिस ने टॉस जीत कर पहले बल्ले बाजी का निर्णय लिया।और मानस के 21 रनों के योगदान से 110 रनों के विशाल स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए महर्षि विद्या मन्दिर 79 रनों पर सिमट गया। उक्त मैच में मैन ऑफ द मैच मानस रहे दूसरे मैच में सेंट फ्रांसिस और कैरियर पॉइंट के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीत कर सेंट फ्रांसिस को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। जिस पर 116 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरियर पॉइंट 51 रनों पर सिमट गई। द्वियांश को उनके 28 रनों के योगदान हेतु मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु ,अभिनव कुमार , राहुल गेदाम , दीपक बारह , ममता सिंह, आयोजन समिति से प्राचार्य क्लेरिटा डी. मेलो . जितेन्द्र सिंह , देवेंद्र दास , खेत्रो महानंद, उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button