ब्रेकिंग
Akal Takht Sahib Meeting: सीएम भगवंत मान के वायरल वीडियो मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट का बड़ा खुलासा; ब... Tarn Taran Crime News: पट्टी कोर्ट के बाहर तैनात एएसआई ने खुद को मारी गोली; इलाके में फैली सनसनी Mandi Gobindgarh Road Accident: दिल्ली-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा; दो सगे भाइयों की फ्लाईओवर से... Gurdaspur Municipal Council Election: वार्ड नंबर 6 में पुनर्मतदान शुरू; मतदाताओं में दिखा भारी उत्सा... Jalandhar Road Accident: नकोदर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की दर्दनाक मौत, ए... Punjab Weather Alert: पंजाब के 8 जिलों में आंधी-बारिश का 'यैलो अलर्ट'; जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा... Barnala News: पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में कालोनाइजरों पर लगाया धोखे का आ... Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी में जोरदार तेजी; जालंधर सराफा बाजार और MCX में बढ़े दाम Bikram Majithia News: अमृतसर कोर्ट का बड़ा फैसला; बिक्रम मजीठिया को FIR नंबर 91 मामले में मिली अंतरिम... Amritsar Crime News: जंडियाला गुरु में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; फिरौती की कॉल से जुड़ा है मामला?
देश

राजनाथ सिंह की रैली में लगे नारे ‘सेना भर्ती शुरू करो’ रक्षा मंत्री बोले- होगी… होगी

गोंडा  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने तीसरे चरण में पहुंच चुका है। 20 फरवरी को तीसरे चरण के लिए मतदान होगा। हालांकि इस बीच राजनीतिक रैलियों का दौर जारी है। ऐसी ही एक रैली के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रोजगार के मुद्दे पर नारेबाजी झेलनी पड़ी। ।

मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का है। रक्षा मंत्री यहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आए थे। लेकिन जैसे ही वे मंच से अपना भाषण शुरू करते हैं वैसे ही कुछ लोग ‘सेना भर्ती शुरू करो’ के नारे लगाने लगते हैं।

मंत्री मंच पर उपस्थित लोगों से पूछते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि युवा सेना में भर्ती को लेकर कह रहे हैं। इस बीच नारे लगते हैं, “सेना भर्ती चालू करो, हमारी मांगे पूरी करो।”

युवाओं की नारेबाजी के बीच रक्षा मंत्री कहते हैं, ‘चिंता मत करो, होगी… होगी।’ और वे विरोध कर रहे युवाओं को शांत करने की कोशिश करते हैं। गोंडा जिले में रैली के दौरान वे बताते हैं, ”आपकी चिंता हमारी भी है। कोरोना वायरस के चलते थोड़ी मुश्किलें आईं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बात सुनने के बाद हर कोई “भारत माता की जय” के नारे लगाने लगता है। बता दें कि पिछले हफ्ते अपना घोषणापत्र जारी करने वाली भाजपा ने राज्य में प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य को नौकरी या स्वरोजगार के अवसर देने का वादा किया है।

Related Articles

Back to top button