ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

कोलकाता में भाजपा सांसद का बेटा हुआ गिरफ्तार, MP मां बोलीं कानून अपना काम कर रहा है

कोलकाताः अभिनेत्री से भाजपा सांसद बनीं रूपा गांगुली के बेटे को दक्षिण कोलकाता के एक क्लब की दीवार में अपनी कार से टक्कर मारने के आरोप में यहां गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को रात करीब सवा नौ बजे हुई घटना के लिए आकाश मुखर्जी (21) को हिरासत में ले लिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने लापरवाही से गाड़ी चलाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। यह जांच करने के लिए उनके खून का नमूना ले लिया गया है कि कहीं यह शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला तो नहीं है। कार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि मुखर्जी को बाद में अलीपुर की एक अदालत में पेश किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि कई लोग बाल-बाल बच गए क्योंकि कार बहुत ही ज्यादा तेज गति से जा रही थी।

उन्होंने बताया कि कार ने शहर के गोल्फ ग्रीन इलाके में रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब (आरसीजीसी) की चारदीवारी पर टक्कर मारी जिससे उसका एक हिस्सा गिर गया। ड्राइवर अंदर फंस गया। हालांकि, मुखर्जी अपने पिता की मदद से कार से बाहर निकले। उनके पिता शोर सुनकर पास ही में अपने अपार्टमेंट से घटनास्थल पर पहुंचे थे। रूपा गांगुली ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि कानून को अपना काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे बेटे के साथ एमवाई रेजीडेंस के समीप एक दुर्घटना हुई। मैंने पुलिस से कानून के अनुसार इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा। कृपया कोई पक्षपात/राजनीति नहीं। मैं अपने बेटे को प्यार करती हूं और उसका ख्याल रखूंगी लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए।’’ अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए राज्यसभा सदस्य ने हिंदी में कहा, ‘‘न मैं गलत करती हूं न मैं सहती हूं। मैं बिकाऊ नहीं हूं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button