ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
छत्तीसगढ़

अब शहर की सफाई में नहीं आएगी दिक्कत

बिलासपुर । नगर निगम में अतिक्रमण समेत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सात पोकलैन मशीनें पहुंच गई हैं। लंबे समय से महापौर रामशरण यादव इसके लिए प्रयासरत थे। लगातार नगरीय प्रशासन से इसको लेकर चर्चा करने का परिणाम सामने आया है। नगर निगम के विस्तार के बाद से सफाई सहित अतिक्रमण के लिए नगर निगम में पोकलैन मशीनों की जरूरत लग रही थी। पोकलैन मशीन के अभाव में नए वार्डों में काम प्रभावित हो रहे थे। वार्ड के पार्षद और लोग इसके लिए महापौर से शिकायत करते रहे थे। इसी को ध्यान में रखकर महापौर यादव ने नगरीय प्रशासन विभाग को प्रस्ताव भेजा था। महापौर यादव, सभापति शेख नजीरुदीन ने इसका लोकार्पण किया। लोकार्पण के साथ ही सभी मशीनों को वार्ड की सफाई व्यवस्था के लिए रवाना किया गया है। महापौर ने कहा कि अब वार्डों में लोगों को और पार्षदों को भी काम कराने में सुविधा मिलेगी। कई जगहों पर सफाई करने में समस्या आती थी, उससे अब निगम कर्मियों को राहत मिलेगी। सभापति ने भी कहा कि कई बार मशीनों की कमी के कारण काम रुक जाता था। इससे स्टाफ होते हुए काम नहीं हो पाता था, लेकिन अब ये समस्या दूर हो जाएगी। इस दौरान पार्षद अजय यादव, राजेश शुक्ला, सीताराम जायसवाल, सुनीता गोयल, साईं भास्कर, मनीष गढेवाल, सुरेश टंडन, मरकाम सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button