ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
व्यापार

10 पैसे से 590.45 रुपये पर पहुंचा जीआरएम ओवरसीज शेयर, 1 लाख रुपये के बन गए 59 करोड़

आप शेयर बाजार से कमाई करना चाहते हैं और मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो आपको आज हम एक जबरदस्त शेयर के बारे में बता रहे हैं। इस स्टॉक का नाम है- जीआरएम ओवरसीज । बासमती चावल के कारोबार से जुड़ी इस कंपनी का बीएसई लिस्‍टेड स्‍टॉक साल 2004 से अब तक अपने निवेशकों को 5 लाख 90,350 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। वहीं, पिछले एक साल में यह मल्टीबैगर शेयर 1,030 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे  चुका है।

यह मल्टीबैगर स्टॉक 1 अक्टूबर 2004 को बीएसई (BSE) पर 0.10 पैसे प्रति शेयर के भाव से 18 फरवरी 2022 को 590.45 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक पहुंच गया। इस अवधि में GRM Overseas के शेयर ने अपने निवेशकों को 590,350 फीसदी तक का जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले पांच साल में यह शेयर 6.20 रुपये (2 मार्च 2017 बीएसई पर बंद कीमत) से बढ़कर 590.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है। इस दौरान इस स्‍टॉक ने अपने शेयरधारकों को 9,423.39 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले 20 अगस्त को बीएसई पर इस शेयर की कीमत 167.86 रुपये थी, इस दौरान इस शेयर ने 251.75 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले एक महीने से कंपनी के शेयरों पर बिकवाली हावी है और साल दर साल (YTD) के हिसाब से इस शेयर में 9.92 फीसदी की गिरावट है, बावजूद मार्केट एक्सपर्ट इस शेयर पर बुलिश हैं।

जीआरएम ओवरसीज के शेयर की बढ़ोतरी के इतिहास के हिसाब से अगर किसी निवेशक ने करीब 17 साल पहले इस स्‍टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और अब तक निवेश को बनाए रखता तो आज यह रकम 59.04 करोड़ रुपये हो जाती। वहीं, 5 साल पहले अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 1 लाख का निवेश किया होता तो आज की तारीख में 1 लाख रुपये के 95.23 लाख रुपये बन जाते।

Related Articles

Back to top button