ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
मनोरंजन

14 अप्रैल को ‘लाल सिंह चड्ढा’नहीं होगी रिलीज

मुंबई । फैंस का फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा का इंतजार अभी खत्म नहीं होगा।एक बार फिर से इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। यह आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। पूर्व में ये फिल्म सिनेमाघरों में 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली थी। अब मेकर्स ने इसे 11 अगस्त को रिलीज करने का फैसला लिया है।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने मेकर्स की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल बयान को ट्वीट किया है, जिसमें लिखा हुआ है, ‘यह घोषणा की जाती है कि हमारी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ योजना के अनुसार 14 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हम फिल्म को समय पर पूरा नहीं कर पा रहे हैं। फिल्म अब 11 अगस्त 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’इसमें आगे लिखा गया है, ‘हम भूषण कुमार, टी सीरीज, ओम राउत और आदिपुरुष की पूरी टीम को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं। प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान अभिनीत उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज डेट को स्थानांतरित करने के लिए हम उन्हें शुक्रिया कहना चाहते हैं और लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज हो सकती है।’
बता दें, ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म का डायरेक्शन अद्वैत चंदन ने किया है, जिन्होंने आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी म्यूजिकल ड्रामा ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की। फिल्म की कहानी अतुल कुलकर्णी और एरिक रोथ ने साथ में लिखी है। यह हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का ऑफिशियल हिंदी वर्जन है। फिल्म की शूटिंग साल 2019 में शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसमें देरी हुई है।

Related Articles

Back to top button