ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के मलंगिर एरिया क्षेत्र में पुलिस, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा भी पुलिस कर रही है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली अर्जुन उर्फ लखमा सोढ़ी के खिलाफ 13 मामले दर्ज थे। मारे गए नक्सली के पास से एक देशी कट्टा सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। सर्चिंग पर निकले जवानों के साथ देर रात यह मुठभेड़ हुई है। दंतेवाड़ा पुलिस ने कल देर रात हुए एनकाउंटर में एक नक्सली को मार गिराया है। मारे गए नक्सली पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित है। उसकी पहचान एरिया कमांडर अर्जुन सोरी के रूप में हुई है।  पुलिस को बुरगुम के जंगलों में बड़े नक्सली लीडरों के जमावड़े की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी की टुकड़ियां निकली थीं।

बुरगुम के जंगलों में पुलिस पार्टी के पहुंचते ही घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कारवाई की। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद जवानों ने क्षेत्र की सर्चिंग की तब एक नक्सली का शव बरामद किया गया। शव की शिनाख्त अर्जुन सोरी के रूप में की गई। घटनास्थल से जवानों ने एक पिस्टल, टिफिन बम समेत अन्य सामान बरामद किया।

Related Articles

Back to top button