ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
छत्तीसगढ़

भिलाई में नया पिकनिक जोन बनेगा कुम्हारी स्थित बड़ा तालाब

दुर्ग जिले में लोगों के लिए एक और पिकनिक स्पॉट तैयार होगा। राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कुम्हारी स्थित बड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण करने का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। दुर्ग कलेक्टर डॉ. एसएन भुरे इस तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सौंदर्यीकरण हो जाने के बाद लोगों यहां म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद तो मिलेगा ही साथ वह यहां जिमिंग, वोटिंग और फूडिंग का भी आनंद ले सकेंगे। कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि तालाब को बाउंड्री से घेरा गया है। इसमें वाटर इनलेट और वाटर आउटलेट के इंतजाम किए गए हैं। लोग तालाब के चारों तरफ वॉकिंग कर सकें, इसके लिए पाथ का निर्माण किया गया है। बड़ा तालाब में लेजर शो किया जाएगा इसके लिए म्यूजिकल फाउंटेन भी लगाया जा रहा है। यह लोगों को काफी आकर्षित करेगा।

इसके साथ ही यहां ओपन जिम, मोनो रेल, टॉय ट्रेन, बोटिंग, गजेबो, वाटर टनल फाउंटेन, डेकोरेटिव एलईडी लाइट्स की व्यवस्था होगा। बच्चों के साथ आकर यहां पूरा परिवार इंजॉय कर सकेगा। तालाब की पूरी काया और लाइंटिंग दिख सके इसके लिए हाई मास्क लाईट भी लगाई जाएगी। इस तालाब के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा हो चुका है और दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर है। पिकनिक हो और अच्छा स्वादिष्ट खाना न हो तो पूरा मजा ही किरकिरा हो जाता है। बड़ा तालाब में ऐसा बिल्कुल नहीं होने वालाहै। यहां पूरा का पूरा फूड जोन तैयार किया जा रहा है। यहां आपको आपके पसंद का खाना तो मिलेगा, साथ ही बच्चों को पसंद आने वाली चीजें भी मिलेंगी।

Related Articles

Back to top button