ब्रेकिंग
Weather Update: मानसून का विस्तार; यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-... Nalanda Crime News: नालंदा में माता-पिता के बीच से 8 महीने के मासूम का अपहरण; गांव में हड़कंप, SIT गठ... Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ...
खेल

फुटबॉल कोच रुस्तम अकरामोव का 73 साल की उम्र में निधन

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच रुस्तम अकरामोव का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उज्बेकिस्तान के अपने पैत्रिक स्थान पर अंतिम सांस ली। अकरामोव के मार्गदर्शन में 1995 में भारत के दिग्गज फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया ने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और टीम ने अपनी सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग हासिल की थी।उज्बेकिस्तान की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उज्बेकिस्तान के इस दिग्गज कोच का निधन 15 फरवरी को हुआ। उज्बेकिस्तान की ओलंपिक संस्था ने कहा, ‘‘उज्बेकिस्तान राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और काउंसिल आफ स्पोर्ट्स वेटरंस आफ उज्बेकिस्तान रुस्तम अकरामोव के निधन के संदर्भ में उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है।’’अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने भी अकरामोव के निधन पर शोक जताया है जो 1995 से 1997 तक राष्ट्रीय टीम के प्रभारी रहे। एआईएफएफ ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘हम भारतीय राष्ट्रीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रुस्तम अकरामोव के निधन पर शोक जताते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

Related Articles

Back to top button