ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

शिवराज ने कहा- कुण्डलपुर-बांदकपुर दोनों क्षेत्रों में 4 किमी के दायरे में मांस-मदिरा बेचने पर लगेगा प्रतिबंध

दमोह   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैन तीर्थ कुण्डलपुर और बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों स्थानों पर मांस और मदिरा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। कुण्डलपुर के चार किलोमीटर के दायरे में यह प्रतिबंध लागू रहेगा। दमोह के कुण्डलपुर जैन तीर्थ क्षेत्र में इन दिनों पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव चल रहा है।

इस धार्मिक आयोजन में सीएम शिवराज अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा मंत्री गोपाल भार्गव और पूर्व मंत्री जयंत मलैया भी मौजूद थे। दोपहर करीब 1.30 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कुण्डलपुर पहुंचे और बड़े बाबा के दर्शन किए। वहां से लौटने के बाद आयोजन स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लिया।

सीएम बोले- कुण्डलपुर अद्भुत तीर्थ क्षेत्र

इस आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र एक अद्भुत तीर्थ क्षेत्र है। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से वे फैसला करते हैं कि कुण्डलपुर को पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही बांदकपुर को भी पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कही तीन प्रमुख बातें

सीएम ने कहा कि गौरक्षा का काम बहुत व्यापक है और इसे समाज को भी हाथ में लेना पड़ेगा, तभी यह सब संभव हो पाएगा।
पूरे देश और मध्यप्रदेश के लोगों से अपील है कि बेटा और बेटी को बराबर समझें। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना चलाई जा रही है। 2012-13 में 1000 बेटों पर 912 बेटियां जन्म लेती थी। अब एक हजार पर 956 बेटियां जन्म ले रही हैं। यह आंकड़ा बराबर हो जाए।
सीएम बोले- मैं रोज एक पौधा लगाता हूं और सभी से अपील है कि वह भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूर करें। मंदिर ट्रस्ट से भी कहा कि बड़े बाबा की पहाड़ी को हरा-भरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पौधरोपण किया जाना चाहिए।
आचार्यश्री के बताए मार्ग पर चलेंगे हम

मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने हथकरघा को बढ़ावा दिया है। वह इसे स्वरोजगार से जोड़ेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बहुत काम किए जाएंगे। उन्होंने आचार्यश्री से कहा कि हम आपके बताए मार्ग पर चलेंगे और इन सभी कामों को पूरा करेंगे।

मंगलवार को आएंगे सिंधिया

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 23 फरवरी को सुबह 10.30 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर सुबह 11.30 बजे कुण्डलपुर आएंगे। वे यहां चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 12.30 बजे कुण्डलपुर से शिवपुरी के मुहारीकला के लिए रवाना होगे।

Related Articles

Back to top button