ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से...
मनोरंजन

फिल्म ‘आरआरआर’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार

मुंबई । फिल्म ‘आरआरआर’ का पफेंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन कोविड-19 केस के चलते अभी तक रिलीज नहीं हो सकी। जिसने भी फिल्म ‘आरआरआर’ का ट्रेलर देखा उसके दिल में इसे पर्दे पर देखने की लालसा जरूर जन्म लेगी। यूं तो फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद करोड़ों लोग ‘आरआरआर’ की स्टार कास्ट की तारीफ कर चुके हैं लेकिन रणवीर सिंह ने अब जाकर इसे लीड एक्टर को सराहा है। हम साउथ के सुपरस्टार रामचरण के बारे में ही बात कर रहे हैं जिनकी पद्मावत फेम एक्टर ने जमकर तारीफ की है।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने ‘आरआरआर’ की जमकर तारीफ की है और इसमें रामचरण के एक्शन को देख वे अभिनेता की प्रशंसा के पुल बांध रहे हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम इंटरेक्शन में रणवीर सिंह ने बताया कि अभिनय की बात करें तो राम चरण एक कमाल के एक्टर हैं या कहें वे काफी इंप्रेसिव पर्सनेलिटी वाले स्टार हैं। ’83’ स्टार ने यह भी कहा कि राम चरण हैदराबाद के उनके पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। ऐसे में अब लगता है कि रणवीर सिंह ‘मगधीरा’ के दिनों से ही राम चरण को फॉलो कर रहे हैं और ‘आरआरआर’ स्टार के बड़े फैन बन गए हैं।
बातचीत के दौरान रणवीर सिंह ने बताया कि वह एसएस राजामौली के निर्देशन की रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित हैं। साथ ही उन्हें इस फिल्म का सॉन्ग नाटू नाटू  भी काफी पसंद है। ‘आरआरआर’ में रामचरण के अलावा जूनियर एनटीआर, अजय देवगन , आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और श्रेया सरन भी हैं। ये फिल्म अगले महीने (25 मार्च) देश और दुनिया में रिलीज होगी।  ‘आरआरआर’  का निर्माण डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा 400 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है।

Related Articles

Back to top button